मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला श्योपुर का प्रशिक्षण अभ्यास वर्ग का आयोजन श्योपुर में सम्पन्न हुआ।
सतेंद्र सिकरवार कैलारस
कर्मचारियों का हित मेरे जीवन की पहली प्राथमिकता है-अशोक दीपैरा
श्योपुर- मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला श्योपुर का दिनांक 4 अप्रेल 21 को प्रातः 10 बजे से 5 बजे तक कार्यकर्ताओ का प्रशिक्षण अभ्यास वर्ग का आयोजन सरस्वती विधा मन्दिर श्योपुर में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम में संगठन की मजबूती बाबत निपुण बनाने के गुर सिखाए गए।कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि जितेंद्र शर्मा जिला प्रचारक विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष साधना जी गुप्ता शिवपुरी से प्रदेश मंत्री माननीय अशोक शर्मा दीपेरा मुरैना से उपस्थित रहे भारतीय मजदूर संघ जिला कार्यकारीअ
ध्यक्ष पूरन सिंह राठौड़ कर्मचारी संघ उपाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह जी जाट अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम भगवान विश्वकर्मा जी पूजा अर्चना से प्रारंभ हुआ कार्यक्रम मुख्य बक्ता अशोक दीपेरा जी ने संगठन को मजबूत बनाने के कई टिप्स दिए और सदैव कर्मचारियों के लिए ततपरता से हर स्थिति में मदद करने की बात मंच के माध्यम से कही ।कार्यक्रम जिला संघठन मंत्री अशोक महाना प्रदेश प्रतिनिधि भरत सिंह जाट रविन्द्र सिंह तोमर मनोज पराशर दिनेश गौत्तम ने भी प्रशिक्षण में टिप्स देकर मजबूत कार्यकर्ता गढ़ने का काम किया ।कार्यक्रम में बड़ौदा कराहल बीरपुर विजयपुर श्योपुर से भी विभिन्न विभागों के कर्मचारी भाई बहिन उपस्थित हुए।संघ से सम्बंधित विभागों के 28 जिला अध्यक्ष उपस्तिथ रहे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें