पोरसा में अधिक मूल्य पर आवश्यक वस्तु बेचने पर होगी कार्यवाही
पोरसा संवाददाता यूपी सिंह
पोरसा तहसील में अधिक मूल्य पर आवश्यक वस्तु बेचने पर होगी कार्यवाही
पोरसा में तहसीलदार नरेश शर्मा द्वारा सभी दुकानदारों को निर्देश दिए गए हैं कि दुकानदारों को अपने यहां विक्रय करने वाली सभी वस्तुओं की भाव सूची दुकान के बाहर लगानी होगी जिससे ग्राहकों को वस्तुओ का उचित मूल्य पता चल सके तथा राशन की दुकान, किराना दुकान,आवश्यक वस्तुओं, दूध, पनीर, गुटका और तंबाकू की शासन द्वारा निर्धारित भाव सूची भी दुकान के बाहर लगानी होगी जिससे आवश्यक वस्तुओं की कालाबाज़ारी को रोका जा सके। तहसील पोरसा में कुछ दुकानदारों द्वारा अधिक मूल्य पर आवश्यक वस्तु और तंबाकू उत्पाद बेचे जा रहे थे जिसके कारण सभी दुकानदारों को भाव सूची लगाने के निर्देश तहसीलदार नरेश शर्मा द्वारा दिये गए हैं। भाव सूची ना लगाने वाले दुकानदारों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें