ग्वालियर : बच्चे की चाहत में भान्जे से बलात्कार कराता रहा पति, ससुराल वाले भी देते रहे साथ



 मध्यप्रदेश के ग्वालियर स्थित गोला का मंदिर क्षेत्र में रहने वाल युवक बच्चा पाने की चाह में अपनी पत्नी का भान्जे से रेप कराता रहा, जिसमें ससुराल वाले भी साथ देते रहे। महिला को इस बात का पता न चले इसके लिए महिला को दूध में नशे की दवा मिलाकर दी जाती रही, महिला को जब इस हकीकत का पता चला तो उसने अपने हाथ की नस काट ली, लेकिन परिजनों ने घर में ही डाक्टर को बुलाकर उपचार करा दिया, इस घटनाक्रम से त्रस्त हो चुकी महिला ने मायके वालों की मदद से थाना पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसपर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर क र दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार भिंड निवासी महिला प्रिया (परिवर्तित नाम) 27 वर्ष की शादी 3 दिसम्बर 2016 को ग्वालियर गोला का मंदिर क्षेत्र में रहने वाले एक युवक के साथ हुई थी, शादी की पहली रात से ही पति ने प्रिया से दूरी बना ली, प्रिया पहले तो कुछ समझ नहीं पाई लेकिन हर रात पति प्रिया से दूर ही रहने लगा।

एक दिन महिला सुबह सोकर उठी तो उसने तकलीफ हुई तो अहसास हुआ कि कुछ गलत हुआ है, फिर याद आया कि रात को सास ने दूध दिया था, इसके बाद कुछ होश नहीं है, सिर्फ यह बात याद है कि भान्जा उसके कमरे में आया था, महिला के मन संदेह हो गया कि उसके साथ कुछ तो गलत हो रहा है, पति के जबलपुर से लौटने पर प्रिया ने सारी बात बताई, जिसपर पति ने भी यही कहा कि घर की बात है घर में ही रहने दो, इसके बाद से प्रिया के साथ आए दिन ऐसा ही होना लगा, रात को प्रिया को गर्म दूध दिया जाता, इसके बाद सगे भान्जे द्वारा महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए जाते रहे, प्रिया ने इस बात की जानकारी सास व दोनों ननद को भी दी उन्होने कहा कि तुम्हारा पति मेडिकल अनफिट है, इसके लिए बच्चा पाने के लिए भान्जा शारीरिक संबंध बना रहा है बनाने दो, कुछ नहीं होता है। इस बात को सुनकर प्रिया स्तब्ध रह गई, उसे दो माह का गर्भ भी ठहरा लेकिन किसी कारणवश गिर गया, कुछ दिन पहले महिला ने घर पर किसी के न होने पर पिता को बुलाया और मायके चली गई, जहां पर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी, इसके बाद गोला का मंदिर थाना पहुंचकर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई, पुलिस ने मामले में भांजे पर बलात्कार, पति, सास, ननद, ताऊ, ससुर पर विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है,

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण