पैसा डबल करने की सबसे अच्छी और सुरक्षित योजना, जानें स्कीम के बारे में सबकुछ

 


बुरे वक्त में पैसों की कमी से बचने के लिए हर किसी को बचत करना चाहिए। बचत के लिए अब बहुत प्रकार के निवेश करने वाले प्लान बाजार में मौजूद हैं। लेकिन हम हमेशा यही दुविधा में रहते हैं कि किस प्लान में इंवेस्टमेंट करना फायदेमंद रहेगा। साथ ही हमें यह भी चिंता रहती है कि हमारा निवेश किया हुआ पैसा भी सुरक्षित रहे। अगर आप भी निवेश का कोई प्लान बना रहे हैं तो पोस्ट ऑफिस का किसान विकास पत्र आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

किसान विकास पत्र (KVP) पोस्ट ऑफिस के साथ-साथ देश के कई बड़े बैंकों से भी खरीदा जा सकता है। यह भारत सरकार की वन टाइम इंवेस्टमेंट प्लान है।

इसमें एक तय अवधि के बाद आपका पैसा डबल हो जाता है। इस स्कीम में आप न्यूनतम 1000 रुपये से निवेश कर सकते हैं। इसमें निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं है। इसका मेच्योरिटी पीरियड 124 महीनें है।

इस स्कीम के नाम में जो किसान शब्द का इस्तेमाल किया गया है, वह इसलिए है कि इस स्कीम को किसानों के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें निवेश कर किसान अपने पैसों को ज्यादा दिनों तक सुरक्षित रख सकते हैं। लेकिन यह स्कीम केवल किसानों के लिए है, ऐसा नहीं है। इस स्कीम को कोई भी भारतीय नागरिक खरीद सकता है।

किसान विकास पत्र के अंतर्गत एक साल में मौजूदा ब्याज दर 6.9 फीसदी है। वहीं, 124 महीनें में निवेश की गयी राशि दोगुनी हो जाती है। इस योजना के तहत निवेशक कभी भी अपनी राशि निकाल भी सकता है। लेकिन अगर निवेशक एक साल के अंदर अपनी राशि को निकालता है तो उसे कोई ब्याज नहीं मिलेगा। साथ ही कुछ जुर्माना भी देना होगा. वहीं, अगर निवेशक ढाई साल के बाद निकासी करता है तो उसे मौजूदा 6.9 फीसदी वार्षिक की दर से ब्याज भी मिलेगा और जुर्माना भी नहीं लगेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण