वालियर : मंत्री तोमर ने किया सारथी संस्था के कंट्रोल रूम का उद्घाटन



 ग्वालियर, मध्यप्रदेश। कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए शासन-प्रशासन के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संस्थायें भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। जीतेगा मध्यप्रदेश हारेगा कोरोना की थीम पर सारथी एकीकृत संपोषित विकास समिति ग्वालियर में कोरोना की रोकथाम के लिए जागरूकता कार्य में आगे आई है।

सारथी एकीकृत संपोषित विकास समिति के अध्यक्ष हेमंत शिंदे ने शहर के साया होटल में एक कंट्रोल रूम स्थापित कर जन जागरूकता के साथ-साथ कोविड-19 के संक्रमण से पीडि़त लोगों को हर तरह की सहायता देने का कार्य प्रारंभ किया है। सोमवार को समिति के कार्यालय का शुभारंभ कर प्रभारी मंत्री प्रद्यु न सिंह तोमर ने कंट्रोल रूम का अवलोकन कर किया।

साया होटल में बनाए गए कंट्रोल रूम के माध्यम से ग्वालियर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संस्था के सदस्य कार्य करेंगे। संस्था द्वारा 24 घंटे सारथी कोविड कॉल सेंटर का संचालन भी किया जाएगा। इसके साथ ही प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक चिकित्सकों के माध्यम से संक्रमित व्यक्ति को नि: शुल्क फोन के माध्यम से मार्गदर्शन प्रदान करने का कार्य भी किया जाएगा। इसके साथ ही इ युनिटी बेस्ट पोषण आहार डाईट चार्ट का निर्धारण कर होम क्वारंटाइन लोगों को उपलब्ध कराया जाएगा।

संस्था कोविड-19 के संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए मास्क और दो गज की दूरी की महत्ता को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी। इसके साथ ही संक्रमित मरीजों के घर पर आवश्यक वस्तुएं जिनमें दूध, सब्जी, फल, दवाईयां किराना आदि पहुंचाने का भी प्रयास किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण