ऑक्सीजन से भरा टैंकर लेकर आ रहे कैंटर को एक घंटे तक पुलिस ने रोका रखा
दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल के लिए ऑक्सीजन ले जा रहे टैंकर को राजीव चौक पर पुलिस ने एक घंटे तक रोके रखा। इस दौरान दिल्ली से पुलिस कमिश्नर के पास फोन आया तब जाकर पुलिस ने उसे जाने दिया। इतना ही नहीं बावल के कसौला थाने में मानेसर से भिवाड़ी जा रहे एक और टैंकर को पांच घंटे तक रोके रखा। इसके कारण मानेसर में शनिवार को लोगों को ऑक्सीजन गैस नहीं बंट सकी।
टैंकर चालक प्रकाश ने बताया कि भिवाड़ी से 7 हजार टन गैस लेकर 12:30 बजे आइनॉक्स कंपनी ने दिल्ली तथा गुरुग्राम के अस्पतालों में गैस देने के लिए निकला था, लेकिन दिल्ली-जयपुर हाईवे गुरुग्राम की सीमा बिलासपुर में जैसे ही ट्रक ने प्रवेश किया, पहले से ही खड़ी बिलासपुर थाने की पीसीआर उनके आगे आगे चलने लगी जिससे ट्रक को कोई रास्ते में रोक ना सके लेकिन बिलासपुर से कुछ दूरी पर जाने के बाद गैस से भरे टैंकर को साइड में लगवा लिया।
टैंकर जैसे ही गुरुग्राम के राजीव चौक पर पहुंचा और वहां पर पहले से ही दो पुलिस की पीसीआर मौजूद थी। उन्होंने गैस से भरे टैंकर को रोक लिया और अपने अधिकारियों से बात करने लगे। चालक ने बताया कि पुलिस के अधिकारी और जवानों से हाथ पैर जोड़े कि उसे जाने दिया जाए। अस्पताल में ऑक्सीजन न होने के कारण मरीजों का जीवन संकट में है लेकिन एक नहीं सुनी। यह जानकारी दिल्ली में अस्पताल के अधिकारियों को हुई। उसी के बाद पुलिस कमिश्नर केके राव ने दखल दिया। अधिकारियों को आदेश के बाद गैस से भरे टैंकर को तुरंत निकाला गया। किस पुलिस के अधिकारी के आदेश पर ऑक्सीजन गैस से भरे टैंकरों को रोका गया था। इस बारे में कोई भी अधिकारी बात करने को तैयार नहीं है। जबकि केंद्र सरकार के सख्त निर्देश हैं कि गैस से भरे या खाली किसी भी टैंकर को नहीं रोका जाएगा और उनकी सुविधा के लिए स्थानीय पुलिस मदद करेगी।
खाली टैंकर को रेवाड़ी पुलिस ने रोका
पिछले कई दिनों से मानेसर आईएमटी गुरुग्राम में ऑक्सीजन रिफिल करने वाली कंपनी जिले के विभिन्न अस्पताल में मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध करा रही थी। शनिवार को गैस खत्म होने के बाद कंपनी के खाली टैंकर राजस्थान भिवाड़ी से ऑक्सीजन गैस लेने के लिए जा रहा था। जिसे रास्ते में रेवाड़ी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया और बावल थाने में ले गई।
लापरवाही करने वाले को नहीं बख्शा जाएगा
गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर केके राव ने कहा जो भी अधिकारी लापरवाही करेगा उसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन के किसी भी टैंकर को न रोका जाए अगर कोई नियमों का उल्लंघन कर रहा है तो उसकी सूचना अधिकारियों को जरूर दें।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें