पोरसा मे भारी भरकम वाहनों से लग रहा है जाम प्रशासन का नहीं है इस ओर ध्यान
पोरसा संवाददाता यूपी सिंह
पोरसा मे भारी भरकम वाहनों से लग रहा है जाम प्रशासन का नहीं है इस ओर ध्यान
बाईपास रोड का उपयोग कब होगा
पोरसा, सब्जी मंडी चौराहा अटेर रोड एवं साधू सिंह तिराहा पर भारी भरकम वाहनों से आए दिन जाम लग रहा है बाईपास रोड का क्या अर्थ है उसका उपयोग कब होना चाहिए क्यों नहीं भारी बाहन बाईपास रोड से निकाले जाते हैंऔर दूसरी तरफ कोरोना वायरस बीमारी चल रही है लेकिन प्रशासन का इस ओर बिल्कुल ध्यान नहीं है कि वाहन चालक जाम क्यों लगाए खड़े रहते हैं इकट्ठे 5 , 6 बसे खड़ी हो जाती हैं और टमटम समार वाले बीच रास्ते पर खड़े हो जाते हैं जिसकी वजह से आए दिन जाम की स्थिति हो रही है जिसमे क्षेत्रवासी जाम में एक 1 घंटे फस जाते हैं लेकिन नगरपालिका प्रशासन का नहीं है इस ओर ध्यान ना ही कोई कार्रवाई की जा रही है कि दिन में भारी भरकम वाहन का प्रवेश क्यों हो रहा है इस पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है प्रशासन की तरफ से जिससे आम जनता को परेशानियों का सामना ना करना पड़े जबकि बाईपास रोड बनाई गई है भारी भरकम वाहनों के लिए फिर भी ट्रक से लेकर ट्रोला वीडियो कोच बस है सादा बसें खड़ी रहती है इसकी वजह से जाम की स्थिति बन जाती है और क्षेत्रवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए बाईपास रोड से भारी वाहनों को निकाला जाना चाहिए

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें