कैलारस पीडब्ल्यू रेस्ट हाउस आंतरी के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, तीन लोगों की मौके पर ही मौत

 कैलारस संवाददाता ऋषिकेश जाटव



कैलारस। कैलारस थाना क्षेत्र के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस आंतरी के पास तेज रफ्तार में आ रही अवैध रेत से भरी ट्रॉली एमएस रोड पर पलट गई। जिसकी चपेट में बाइक पर जा रहे लोग आ गए। जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। तीनों ही युवक थाने में पूछताछ के लिए पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए अपने परिजन को खाना देने जा रहे थे। मृतकों में थाने में बंद व्यक्ति का बेटा, दामाद और बहनाई शामिल है। पुलिस ने मौके से रेत से भरे ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है, वहीं चालक भाग निकला। 

    जानकारी के मुताबिक नेपरी गांव निवासी चंद्रश जाटव उम्र 16 साल के पिता जाहर सिंह जाटव को पुलिस एक मामले में पूछताछ के लिए थाने में तीन दिन से अवैध तरीके बिठा रखा था। जिस पर वह शाम साढ़े सात बजे के करीब थाने में बंद पिता को खाना देने के लिए अपने फूफा नरेंद्र जाटव उम्र 30 साल निवासी मुरैना व जीजा संदीप पुत्र महेश जाटव उम्र 20 साल निवासी खितरपाल विजयपुर के साथ बाइक से थाने में जा रहा था। जब बाइक एमएस रोड पर आंतरी स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पास से होकर गुजर रही थी, उसी समय तेज रफ्तार में अवैध रेत से भरा हुआ ट्रैक्टर आया। जो अनियंत्रित होकर बाइक पर ही पलट गया। जिससे ट्रॉली के नीचे दबने से चंद्रश, संदीप व नरेंद्र जाटव की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर पलटते ही उसका चालक मौके से भाग निकला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां शवों को कैलारस अस्पताल पहुंचाया और ट्रैक्टर को जब्त किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण