सऊदी अरब में अब पढ़ाई जाएगी रामायण और महाभारत
नई दिल्ली. सऊदी अरब के छात्र अब नए पाठ्यक्रम के तहत रामायण और महाभारत जैसे हिंदू महाकाव्यों के बारे में जानेंगे. सऊदी अरब में शिक्षा क्षेत्र के लिए प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के नई विज़न 2030 के भाग के रूप में, अन्य देशों के इतिहास, विभिन्न संस्कृतियों के बारे में अधिक जानकारी प्रदान करने के लिए अलग-अलग संस्कृति के अध्ययन को सिलेबस में जोड़ा जा रहा है.
इंडिया टुडे डॉट इन की खबर के मुताबिक, इसी विजन के तहत छात्रों को रामायण और महाभारत पढ़ाया जाएगा. ये अध्ययन छात्रों के सांस्कृतिक ज्ञान का विस्तार करने के लिए होगा. इसमें भारतीय संस्कृती के अहम हिस्से जैसे योग और आयुर्वेद पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा.
सऊदी अरब के छात्रों के पाठ्यक्रम में रामायण और महाभारत की शुरुआत के अलावा, नए विज़न 2030 में अंग्रेजी भाषा को अनिवार्य कर दिया गया है.
सऊदी का विज़न 2030
सऊदी का विज़न 2030
शिक्षा क्षेत्र में किए गए सभी बदलाव के बारे में सभी भ्रमों को खारिज करते हुए, सऊदी के यूजर्स ने Nouf-al-Marwai नामक ट्विटर का स्क्रीनशॉट साझा करके विजन स्पष्ट किया है.
ट्विटर यूजर Nouf-al-Marwai ने लिखा, "सऊदी अरब का नया विज़न -2030 और सिलेबस ऐसा भविष्य बनाने में मदद करेगा जो समावेशी, उदार और सहिष्णु हो. "ट्विटर उपयोगकर्ता ने अपने बेटे के पाठ्यक्रम का एक स्क्रीनशॉट भी साझा किया, जिसमें संस्कृतियों की एक विस्तृत श्रृंखला थी.
उन्होंने अपने ट्वीट में जोड़ा, "आज मेरे बेटे की स्कूल परीक्षा सोशल स्टडीज का स्क्रीनशॉट, जिसमें हिंदू धर्म, बौद्ध धर्म, रामायण, कर्म, महाभारत और इतिहास शामिल हैं. मुझे उसके अध्ययन से मदद मिली.

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें