अम्बाह: गाय ने मारी मोटरसाइकिल में टक्कर जिससे एक युवक की मौत और एक गंभीर रूप से घायल


अम्बाह संवाददाता महेंद्र सिंंह

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक गाय ने मारी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ा गया और युवक की मौत हो गई अम्बाह- पिनाहट उत्तर प्रदेश से अपने गांव महंत की पूठ अम्बाह आ रहे और मोटरसाइकिल पर दो युवक सवार थे उस मोटर साइकिल को  गाय ने टक्कर मार दी जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और मोटरसाइकिल गिर गई जिसमें एक युवक की मौत हो गई जानकारी के मुताबिक ओमवीर पुत्र बृजेश सिंह सखबार उम्र 20 वर्ष एवं कोमेश पुत्र अमर सिंह कश्यप उम्र 22 वर्ष किसी कार्य के चलते पिनाहट उत्तर प्रदेश गए हुए थे शाम के समय 7 बजे दोनों जब मोटरसाइकिल से वापस आ रहे थे तभी रूअर  गांव की पुलिया के पास सामने से आ रही एक गाय ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जिससे मोटर साइकिल का संतुलन बिगड़ गया और वह गिर पड़ी


मौके पर ही सर में चोट लगने से ओमवीर बेहोश हो गया घटना पर मौके पर मौजूद लोग दोनों घायलों को लेकर सिविल अस्पताल अंबाह आए जहां चिकित्सकों ने ओमवीर को मृतक घोषित कर दिया वही कोमेश का उपचार जारी है अत्याधिक समय होने के कारण अब सुबह मृतक का पोस्टमार्टम होगा घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण