पोरसा में covid नियमो का उल्लंघन करने वाले पर आपराधिक प्रकरण दर्ज
डॉक्टर यूपी सिंह पोरसा संवाददाता
तहसील पोरसा में covid नियमो का उल्लंघन करने वाले पर आपराधिक प्रकरण दर्ज..
तहसील पोरसा में होम आइसोलेशन का उल्लंघन करने वाले मरीज पर आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है। तहसील पोरसा में शुभम पुत्र राघवेंद्र सिंह तोमर उम्र 18 वर्ष निवासी भदावाली का 9 अप्रैल 2021 को कोविड-19 टेस्ट itpcr पद्धति से लिया गया जो कि 12 अप्रैल को पॉजिटिव आया है ।
उसको उसी दिन रात को 11:15 बजे rrt टीम के द्वारा होम आइसोलेट किया गया ।परंतु जब डॉक्टर की टीम रेगुलर चेक उप के लिए उसके घर सुबह पहुंची तो वह तहसील में नही मिला।इसकी सूचना तत्काल पोरसा प्रशासन को दी गई।इसके बाद तहसीलदार नरेश शर्मा,थाना प्रभारी नगरा तथा bmo पोरसा ग्राम भदवाली पहुंचे तथा मरीज को बुलाया गया और उसको isolate किया गया।इस संदर्भ में तहसीलदार नरेश शर्मा के निर्देशानुसार थाना प्रभारी नगरा ने संबंधित के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें