क्रिस गेल ने IPL की 5 टीमों के खिलाफ लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के, रोहित, कोहली व Dhoni भी लिस्ट में

 


इंडियन प्रीमियर लीग 2021 का आयोजन भारत में किया जाएगा। पिछले साल कोविड-19 महामारी की वजह से आइपीएल 2020 का आयोजन यूएई में किया गया था, लेकिन एक बार फिर से आइपीएल की भारत में वापसी हो गई है। इस बार कुल छह शहरों में सारे मुकाबले खेले जाएंगे और जाहिर है दनादन क्रिकेट का मजा फिर से क्रिकेट फैंस जमकर उठाएंगे।

आइपीएल के 14वें सीजन की शुरुआत 9 अप्रैल से होगी और फिर से पूरी दुनिया की नजर क्रिकेट के दिग्गजों पर लगी रहेंगी जो इस लीग में अपनी-अपनी टीमों के लिए खेलते नजर आने वाले हैं। टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ा आकर्षण बड़े-बड़े शॉट्स होते हैं जो इसे और रोमांचक बना देते हैं।

जाहिर है इस बार भी हमें कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वैसे इस सीजन में कौन खिलाड़ी कितने छक्के लगाता है यो तो बाद में पता लगेगा, लेकिन पिछले 13 सीजन में आइपीएल की अलग-अलग टीमों के खिलाफ छक्के लगाने के मामले में क्रिस गेल, एम एस धौनी, रोहित शर्मा और विराट कोहली आगे हैं।

आइपीएल में अब तक पांच टीमों के खिलाफ क्रिस गेल ने ही सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। गेल ने अब तक पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद व राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ ये कमाल किया है तो वहीं महेंद्र सिंह धौनी ने आरसीबी, रोहित शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स जबकि विराट कोहली ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के जड़े हैं। क्रिस गेल ने पंजाब के खिलाफ सबसे ज्यादा 61 छक्के जड़े हैं तो वहीं कोलकाता के खिलाफ गेल ने अब तक कुल 54 छक्के लगाए हैं।

आइपीएल में हर टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज (आंकड़े IPL 2020 तक के हैं)

vs KXIP - क्रिस गेल (61)

vs KKR - क्रिस गेल (54)

vs RCB - MS Dhoni (46)

vs MI - क्रिस गेल (42)

vs DC - रोहित शर्मा (37)

vs CSK - विराट कोहली (35)

vs SRH - क्रिस गेल (32)

vs RR - क्रिस गेल (29)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण