IPL से पहले दिल्ली कैपिटल्स को लगा झटका! कोरोना की चपेट में आए अक्षर पटेल
नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। देश में चल रही वैक्सीनेशन प्रकिया के बीच आईपीईएल के 14 वें सीजन का आरंभ होने वाला है। आईपीएल की शुरुआत से पहले ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम को बड़ा झटका लगा है।दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलने वाले ऑलराउंडर अक्षर पटेल कोरोना की चपेट में आ गए हैं। सूत्रों की मानें तो दुर्भाग्य से अक्षर पटेल कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। वह आइसोलेशन में हैं और सभी प्रोटोकॉल फॉलो कर रहे हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें