MP के शहरी क्षेत्रों में अब शनिवार-रविवार दो दिन रहेगा लॉकडाउन



 मध्य प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में एक अहम फैसला लिया है. इस फैसले के तहत पूरे मध्य प्रदेश के सभी शहरी क्षेत्रों में शुक्रवार को शाम 6 बजे से लेकर सोमवार के सुबह 6 बजे तक टोटल लॉकडाउन रहेगा. सीएम ने कहा कि, ‘मेरी मंशा कभी भी लॉकडाउन की नहीं रही है’. वहीं बड़े शहरों में अब कंटेन्मेंट एरिया भी बनाया जाएगा. और उन कंटेन्मेंट क्षेत्रों में भी लॉकडाउन लगाया जाएगा. इसी के साथ साथ सभी सरकारी ऑफिसों में अगले तीन महीनों तक हफ्ते में केवल 5 दिन ही काम किया जाएगा. ऑफिस का समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक ही रहेगा.

इसी के ही साथ सीएम ने कहा कि प्रदेश में बिस्तरों की सख्यां बढ़ाकर 1 लाख तक की जाएगी. वहीं ऑक्सीजन की कमी के चलते बीते 48 घंटे में सागर जिले में 4 और खरगोन में 1 कोरोना मरीज की मौत हो गई है. इस घटना के बाद प्रदेश सरकार ने राज्य में ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए भिलाई स्टील प्लांट से करार किया है. अब हर रोज भिलाई स्टीट प्लांट से 60 टन ऑक्सीजन की सप्लाई की जाएगी.

सीएम ने कहा -'मास्क नहीं तो बात नहीं

सीएम ने बुधवार को अपने स्वास्थय आग्रह के दौरान आम जनता और व्यापारियों को सुझाव देते हुए कहा कि अगर कोरोना से बचना है तो मास्क लगाना ही होगा. उन्होंने कहा कि कोरोना को हराने के लिए दो महत्वपूर्ण कार्य करें 'मास्क नहीं तो बात नहीं', 'मास्क नहीं तो सामान नहीं.'किसी भी ऐसे इंसान से बात ही ना करें जिसने मास्क नहीं लगा रखा हो. यदि आप बाजार सामान लेने गए हैं और दुकानदार ने मास्क नहीं लगा रखा है तो आप उस दुकानदार से सामान ही न खरीदें.


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण