शिल्पा शेट्टी की 1 साल की बेटी समीशा समेत पूरे परिवार को हुआ कोरोना, एक्ट्रेस की रिपोर्ट नेगेटिव
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra) का पूरा परिवार कोरोना (Coronavirus) की चपेट में आ गया है. कोरोनावायरस ने शिल्पा की 1 साल की बच्ची समीशा (Samisha) को भी नहीं बख्शा है. शिल्पा शेट्टी ने कुछ देर पहले ही सोशल मीडिया पर बताया है कि पिछले 10 दिन उनके लिए काफी मुश्किल भरे रहे हैं. सबसे पहले शिल्पा के सास-ससुर को कोरोना हुआ था और उसके बाद उनके दोनों बच्चों समीशा और विवान को, उनकी मां को और आखिर में उनके पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) को कोरोना हो गया है. हालांकि एक्ट्रेस की रिपोर्ट नेगेटिव आई है. शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम पर बयान जारी करते हुए लिखा, 'पिछले 10 दिन हमारे परिवार के लिए काफी मुश्किलों भरे रहे हैं.
मेरे सास-ससुर को कोरोनो हुआ था, जिसके बाद ये मेरी बेटी समीशा, बेटे विवान, मेरी मां और आखिर में मेरे पति राज को भी हो गया है. ये सभी अपने-अपने कमरों में आइसोलेटेड हैं और कोरोना के लिए जारी की गई आधिकारिक गाइडलाइन्स का पूरी तरह पालन कर रहे हैं.'
शिल्पा ने आगे बताया, 'हमारे 2 हाउस-स्टाफ को भी पॉजेटिव पाए गए हैं और उन्हें अस्पताल में इलाज दिया जा रहा है. ईश्वर की कृपा है कि सभी सही होने की तरफ आगे बढ़ रहे हैं.' वहीं शिल्पा ने इस बयान में बताया है कि उनकी खुद की रिपोर्ट नेगेटिव आई है.'
अपने इस बयान के आखिर में शिल्पा ने लोगों ने मास्क पहनने, घर से बाहर न निकलने और अपना ध्यान रखने की अपील भी की है. बता दें कि शिल्पा पिछले साल फरवरी में सेरोगेसी की मदद से मां बनी हैं. उनकी बेटी समीशा 15 फरवरी को ही 1 साल की हुई है.

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें