गुजरात: भरूच में बड़ा हादसा, कोविड सेंटर में भीषण आग लगने से 12 लोगों की मौत



 भरूच. गुजरात के भरूज जिले में स्थित कोविड केयर सेंटर में बड़ा हादसा हुआ है. देर रात कोविड सेंटर में भीषण आग लग गई है. आग लगने के कारण यहां 12 लोगों की मौत हो गई है. आग लगने की घटना देर रात साढ़े 12 बजे के आसपास की बताई जा रही है.


जिले के पटेल वेलफेयर अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए कोविड केयर सेंटर बनाया गया था. आग लगने के तुरंत बाद यहां भर्ती मरीजों को नजदीकी अस्पताल में शिफ्ट किया गया.

हालांकि आग इतनी भीषण थी कि इसकी चपेट में गई लोग आ गए.



पुलिस ने बताया कि आग की चपेट में आकर एक दर्जन लोगों की मौत हो गई. आग किस वजह से लगी इसका पता नहीं चल सका है. फिलहाल पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद है.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण