संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ काली पट्टी बांधकर कर रहे हैं विरोध प्रदर्शन, 22 तारीख को कटोरा लेकर मांगेंगे भीख

 पोरसा संवाददाता यूपी सिंह 

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ काली पट्टी बांधकर कर रहे हैं विरोध प्रदर्शन, 22 तारीख को कटोरा लेकर मांगेंगे भीख, 24 तारीख से चले जाएंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर


पोरसा, संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के द्वारा हड़ताल जारी है आज कल और परसों काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे एवं 21 मई को कोरोना काल में मृत्यु हुए अपने साथी कर्मचारियों को श्रद्धांजलि देंगे एवं 22 मई को कटोरा लेकर भीख मांगेंगे एवं 24 तारीख से अनिश्चितकालीन काम बंद हड़ताल पर चले जाएंगे,,आज शासकीय अस्पताल पोरसा पर सुनील माहोर, सोनू सिंगल, ऊंषा सिलावट, अनीता दीक्षित, सीमा सोनी, रजनी, योगेंद्र ,सुनीता भदोरिया, बृजमोहन सिंह तोमर, संदीप त्यागी, रश्मि, मिथिलेश, ममता, आदि  लगभग 50 कर्मचारी संविदा बेस पर कार्यरत हैं सभी ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया कर्मचारियों की ओर से हमारे प्रतिनिधि को बताया कि हम अपनी जिंदगी से खेलते हुए कोरोना मरीजों का भी इलाज कर रहे हैं शासन ने आश्वासन दिया था कि संविदा कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों की तरह 90% वेतन दिया जाएगा मगर वह आज तक प्राप्त नहीं हुआ है

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की मुख्य मांग है कि हमें नियमित कर्मचारी बनाया जाए एवं निकाले हुए कर्मचारियों को बहाल किया जाए एवं नियमित कर्मचारियों की तरह हमें 90% वेतन दिया जाए इसका शासन ने पूर्व में  आश्वासन भी दिया था यदि उक्त मांगें हमारी नहीं मानी गई तो हम 24 मई से काम बंद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे, दिनांक 22 मई को सड़क पर कटोरा लेकर भीख मांगेंगे

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण