सेवा भारती द्वारा श्योपुर जिले के 38 मंडलों केन्द्रों में कोरोना सुरक्षा किट का वितरण किया गया
श्योपुर ब्यूरो चीफ रवीना शर्मा
नर सेवा नारायण सेवा निरंतर जारी
मेरा गांव कोरोना मुक्त गांव
श्योपुर अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं सेवा भारती द्वारा श्योपुर जिले के 38 मंडलों केन्द्रों में कोरोना सुरक्षा किट का वितरण किया गया । इस अभियान के अंर्तगत कार्यकर्ताओं की टोली गावो में कोरोना महामारी को रोकने हेतु प्रयास करेगी।
श्योपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए यह सुरक्षा किट बहुत उपयोगी है। इस किट में मास्क ,सैनिटाइजर, ग्लब्स ,फेस शील्ड, आदि सामग्री है मास्को का वितरण गांव के लोगों को किया जाएगा साथ ही कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहनने ,सामाजिक दूरी का पालन करने , बार बार साबुन से हाथ धोने आदि के लिए जागरूक किया जाएगा। साथ ही जुकाम, बुखार खांसी, सर्दी आदि के मरीजों की पहचान कर उन्हें दवा उपलब्ध कराने में मदद की जा रही है। कार्यकर्ताओं की टोली गांव के लोगों को टीकाकरण के लिए भी प्रेरित कर रही है इस अभियान में गांव में बाहर से आने वाले लोगों पर भी नजर रखी जा रही हैऔर अपने गांव को कोरोना संक्रमण से मुक्त रखने हेतु कार्यकर्ताओं की टीम काम कर रही है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें