भारत को कब मिलेगी कोरोना की दूसरी लहर से राहत? वैज्ञानिकों ने बताया सही समय

 


देश में कोरोना (Corona) की दूसरी लहर (Second Wave) ने कोहराम मचा रखा है. हर दिनकोरोना संक्रमित मरीजों (Corona Infected Patients) की संख्‍या तेजी से बढ़ती जा रही है. हर कोई यही जानने की कोशिश कर रहा है कि आखिर कोरोना के नए संक्रमण से कब निजात मिलेगी. पिछले दिनों देश के कुछ एक्सपर्ट ने कहा था कि 7 मई के बाद कोरोना के आंकड़ों में गिरावट दर्ज की जाने लगेगी लेकिन कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए सभी अनुमान गलत साबित होने लगे हैं.


कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब अनुमान लगाया जा रहा है क‍ि मई के मध्‍य में पूरे देश कोरोना पीक पर होगा और उसके बाद मामले घटने लगेंगे.
भारत में पिछले तीन दिन से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्‍या 4 लाख को पार कर जा रही है. पिछले 24 घंटे की बात करें तो देश में कोरोना के 4,01,078 नए मामले सामने आए हैं जबकि कोरोन से 4,187 लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी है.

 कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच ब्लूमबर्ग ने हैदराबाद में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) में प्रोफेसर माथुकुमल्ली विद्यासागर के हवाले से बताया, अभी जिस तरह से कोरोना महामारी का दौर देखा जा रहा है उसके मुताबिक अगले कुछ दिन में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्‍या कम होना शुरू हो जाएगी. उन्‍होंने कानपुर आईआईटी के प्रोफेसर मनिंद्र अग्रवाल के गणतीय मॉडल का उल्लेख किया और बताया कि एक अनुमान के मुताबिक जून के अंत तक हमें रोजाना 20 हजार मामले देखने को मिलेंगे. हालांकि उन्‍होंने कहा कि कोरोना के केस को देखते हुए यह आंकड़े बदल भी सकते हैं.


देश में कोरोना के बढ़ते मामलों ने मचाया तांडव 

देश में कोरोना की दूसरी लहर ने तांडव मचा रखा है. देश में हर दिन मौत के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं. 25 दिन पहले जहां कोरोना मरीजों की संख्‍या 1 हजार थी वहीं अब मौत का आंकड़ा 4 हजार को पार कर गया है. इससे पहले 13 अप्रैल को मौतों की संख्या 1 हजार को पार किया था जबकि 2 हजार की संख्या 20 अप्रैल और 3 हजार का आंकड़ा 27 अप्रैल को पार कर गई थी. पिछले 10 दिन के अंदर कोरोना से होने वाली मौत का आंकड़े ने 4 हजार को भी पार कर लिया है.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण