श्योपुर, नवचेतना युवा संगठन द्वारा नगर दूषित वायु को शुद्ध व कोरोना को समाप्त करने के उद्दयेश्य से किया चलित हवन
श्योपुर ब्यूरो चीफ रवीना शर्मा
नवचेतना युवा संगठन द्वारा नगर दूषित वायु को शुद्ध व कोरोना को समाप्त करने के उद्दयेश्य से किया चलित हवन
वैश्विक महामारी कोरोना के दुष्प्रभाव को समाप्त करने व नगर को कोरोना मुक्त करने हेतु नवचेतना युवा संगठन के वोलेंटियर्स द्वारा वैदिक मंत्र, गायत्री मंत्र व सनातन संस्कृति के अनुपालन में वैदिक यज्ञ व हवन का धुआँ किया गया। जिससे नगर का वातावरण शुद्ध व पवित्र हो, दूषित व अशुद्ध वायु का प्रभाव समाप्त हो।
वातावरण में जो दूषित वायु का प्रवाह हो रहा है, इस यज्ञ के माध्यम से वह समाप्त होगा। और शुद्ध वायु का संचार हो इस हेतु एक खुले ई रिक्शे में हवन वेदी के साथ पुरोहित ओर संगठन के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा ने हवन किया और साथ मे अन्य कार्यकर्ताओ ने हाथ मे बाल्टियों में देशी जड़ीबूटीओ ओर गाय के शुद्ध घी से धुंआ कर वातावरण शुद्ध किया
जो नगर के मुख्य मार्गों से होकर खेड़ापति हनुमान मंदिर पर समापन हुआ इस पूनीत कार्य मे पतंजलि के जिलाध्यक्ष अमित सिंह चौहान,देवेन्द्र शर्मा,योग गुरु मुकेश पाराशर,नरेश चौरसिया, विवेक गोयल,शैलू,अमन शर्मा, अनिल शिवहरे,अर्पित गुप्ता,सोनू गोयल,उमेश मंगल,हितेश सोनी,शंकर सुमन,गिर्राज सुमन,सन्नी श्रीवास्तव,आदि की प्रमुख भूमिका रही।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें