पोरसा मे दुकानदारों ने जिलाधीश मुरैना के नाम दिया तहसीलदार को ज्ञापन
पोरसा संवाददाता यूपी सिंह
दुखी दुकानदारों ने जिलाधीश मुरैना के नाम दिया तहसीलदार को ज्ञापन
पोरसा, कोविड 19 महामारी के समय व्यापारियों ने लॉकडाउन में म. प्र. सरकार की गाइडलाइन अनुसार अपने दुकान बन्द कर इस महामारी में सरकार का सहयोग किया है। जिससे व्यापारियों की आर्थिक स्थिति बहुत ही कमजोर हो चुकी है। जिसमे सभी व्यापारी ने महावीर जैन अध्यक्ष व्यापार संघ के नेतृत्व में आज रेस्ट हाउस पोरसा पर तहसीलदार राजकुमार नागोरिया को जिलाधीश मुरैना के नाम ज्ञापन दीया है अपनी मांगों को रखते हुए जो मांगे निम्न अनुसार है।
(1) 19/05/2021 को रात्रि के समय भयानक तेज बारिश के कारण बाजार के काफी दुकानों में पानी भर गया था जिससे नगर के व्यापारियों का लाखों का नुकशान हुआ है। जिसका प्रशासन द्वारा मोखा मुआयना कर नुकसान का उचित मुआवजा दिया जावे
(2) कोरोना महामारी में पोरसा नगर की सभी व्यापारियों की बिगत दो माह से सभी दुकाने बन्द है। सभी नगर बासियो का बिजली का बिल माफ किया जाये।
(3) नगर के मुख्य बाजार, सदर बाजार, भिन्ड रोड, गांधीनगर, अम्बाह रोड पर जो जल भराव की समस्या से निजात दिलाने के लिये बाजार की नाली वह नालों को तत्काल दो दिन में साफ कराई जाये
(4) नगर के सभी व्यापारियों को G.S.T. भरने के लिए अतिरिक्त 3 माह का समय दिया जावे।
(5)नगर पालिका पोरसा के द्वारा समस्त व्यापारी भाइयो को जलकर, नलकर, भवनकर, प्रकाशकर में छुट दी जाये
अत: 5 सूत्री ज्ञापन प्रस्तुत किया गया है। सभी व्यापारी के द्वारा पोरसा तहसीलदार को जिलाधीश महोदय के नाम से ज्ञापन दिया गया है,, ज्ञापन देने वालों में महावीर जैन अध्यक्ष व्यापार संघ पोरसा, महामंत्री पवन गुप्ता, उपाध्यक्ष इलियास खां, श्रीभगवान गुप्ता, अतुल गुप्ता, दिलीप जैन, राहुल जैन, हिमांशु जैन, मोहम्मद इलियास कुरैशी, आदि व्यपारी लोग सामिल थे
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें