शिक्षक भूखे प्यासे कर रहे हैं ड्यूटी प्रशासन को नहीं है ध्यान
पोरसा संवाददाता यूपी सिंह
शिक्षक भूखे प्यासे कर रहे हैं ड्यूटी प्रशासन को नहीं है ध्यान
पोरसा, कोरोना गयडलाइन के अंतर्गत प्रशासन ने शासकीय शिक्षकों की ड्यूटी जगह जगह लगा रखी है जो वीडियो बनाएंगे जो दुकान खुलेगी उसकी वीडियो बनाकर दंडाधिकारी को प्रदान करेंगे लेकिन प्रशासन ने इनके पानी तक की कोई व्यवस्था नहीं की है सुबह 7 बजे से रात 8:00 बजे तक अनवरत ड्यूटी कर रहे हैं समूचा बाजार बंद है पीने के लिए पानी नसीब नहीं है दोपहर में चाय नाश्ता भोजन कुछ भी नहीं प्रशासन की ओर से नहीं मिल रहा है खंडा रोड पर देशराज कौशल,पूरन रजक, सब्जी मंडी रोड पर विनोद कौशल,रामसेवक शाक्य, अटेर रोड पर राजेश सिंह तोमर, दीवान पाठक,बृज किशोर ओझा आदि ड्यूटी कर रहे हैं क्या प्रशासन को ध्यान नहीं है
तहसीलदार राजकुमार नागोरिया का कहना है कि चाय नाश्ता भोजन की व्यवस्था करना नगरपालिका की जवाबदारी है अगर नगर पालिका नहीं कर रही है तो मैं देखता हूं
सीएमओ अमजद गनी का कहना है कि हम व्यवस्था अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से करवाने जा रहे हैं

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें