भाजपा नगर मंडल पोरसा ने पश्चिम बंगाल मे हो रहे उपद्रव के खिलाफ दिया धरना

पोरसा संवाददाता यूपी सिंह 

भाजपा नगर मंडल पोरसा ने  पश्चिम बंगाल मे हो रहे उपद्रव के खिलाफ दिया धरना


पोरसा, भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल पोरसा के द्वारा पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के द्वारा निर्दोष,मासूम लोगों,भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हो रही हिंसक घटनाएं व मारपीट तथा पार्टी कार्यालयों की तोड़फोड़ करने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया बंगाल की सरकार के द्वारा की जा रही हिंसक घटनाओं व लोकतंत्र की हत्या के विरुद्ध भाजपा कार्यकर्ताओ का कहना है की हम भाजपा कार्यकर्ता पश्चिम बंगाल में होने वाली हिंसक घटनाओं की घोर निंदा करते हैं धरना देते समय सभी कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंस व  मास्क का उपयोग करते हुए कोविड-19 के नियमों का पालन किया चिन्हित मात्र 15 कार्यकर्ताओं को ही बुलाकर धरना दिया गया भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हिंसक घटनाएं एवं तोड़फोड़ के विरोध में हम सभी पार्टी के कार्यकर्ता साथ हैं तृणमूल कांग्रेस की तानाशाही का मुंहतोड़ जवाब देंगे पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की भी मांग की इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राम कुमार गुप्ता ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह तोमर मुन्ना सिंह तोमर आनंद सिंह तोमर महाराज सिंह तोमर हरिशंकर गुप्ता धीरज पचौरी अरविंद सिंह तोमर कमल जाटव  दिनेश शर्मा अशोक तोमर बलवीर शर्मा जसराम गुप्ता  संदीप उपाध्याय योगेश शर्मा राजकुमार सिंह तोमर जागेश्वर तोमर धर्मेंद्र राठौर उपस्थित रहे

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण