पुलिस को मर्डर केस में ओलिंपियन रेसलर सुशील कुमार की तलाश, धर-दबोचने के लिए डाले जा रहे हैं रेड
भारत के लिए 2 ओलिंपिक मेडल जीतने वाले पहलवान सुशील कुमार (two-time Olympic medallist Sushil Kumar) दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की रडार पर हैं. पुलिस ने देश के नामचीन रेसलर को धर दबोचने के लिए छापेमारी अभियान छेड़ रखा है. पुलिस के इस एक्शन के पीछे की वजह है सुशील पर लगा मर्डर केस का इल्जाम. पूर्व वर्ल्ड चैंपियन सुशील कुमार (Former World Champion Wrestlet Sushil Kumar) पर 23 साल के जूनियर नेशनल चैंपियन रेसलर के मर्डर का आरोप है, जिस सिलसिले में पुलिस को उनकी तलाश है. जूनियर नेशनल चैंपियन रेसलर का मर्डर तब हुआ जब मंगलवार रात छत्रसाल स्टेडियम (Chhatrasal stadium) में दो गुटों में जबदस्त मारपीट हुई.
नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के एडिशनल DCP डॉक्टर गुरिकबाल सिंह सिंधु ने बताया कि, ” हम सुशील कुमार पर लगे आरोपों की तहकीकात कर रहे हैं.
स्टेडियम में पार्किंग एरिया को लेकर हुआ था झगड़ा
झड़प में जिस पहलवान की जान गई उसकी पहचान सागर कुमार के तौर पर हुई है, जो कि दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल का बेटा है. वहीं घायल हुए लोगों की पहचान सोनू महल, उम्र 35 साल, और 27 साल के अमित कुमार के तौर पर की गई है. DCP ने कहा कि हमने FIR दर्ज कर लिया है. साथ ही 24 साल के प्रिंस दलाल के तौर पर एक को गिरफ्तार भी किया है, जिसके पास से डबल बैरेल गन मिली, जिसे हमने सीज कर लिया. DCP के मुताबिक, ” झगड़ा सुशील कुमार, अजय, प्रिंस, सोनू, सागर, अमित और दूसरे लोगों में स्टेडियम के पार्किंग एरिया को लेकर हुआ था.”

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें