खौफनाक: टपरवेयर के डिब्बों में पैक था मां का मांस, आदमखोर बेटा पका-पकाकर बनाए जा रहा था अलग-अलग डिश

 


अपराध के कई मामले सामने आते हैं, जो बेहद शॉकिंग होते हैं. पिछले दिनों स्पेन से ऐसा ही एक मामला सामने आया जिसमें बेरोजगार बेटे, जिसकी पहचान 28 साल के Alberto Sanchez Gomez के रूप में हुई, ने अपनी मां को मारकर उसकी बॉडी के एक हजार टुकड़े कर दिए. इसके बाद उन टुकड़ों को ठिकाने लगाने के लिए दो हफ्ते तक उससे अलग-अलग डिश बनाकर खा गया. मामला सामने आने पर अल्बर्टो को पुलिस ने हिरासत में ले लिया लेकिन खुद को बचाने के लिए शख्स ने अपने आप को पागल घोषित करवाना चाहा. हालांकि, कोर्ट ने इस दलील को खारिज करते हुए उसपर मर्डर का चार्ज लगाया है. आदमखोर के नाम से हुआ मशहूर 


हत्या का ये सनसनीखेज मामला जैसे ही सामने आया अल्बर्टो को वेन्टस, जिस एरिया में उसका घर है, का आदमखोर बुलाया जाने लगा.
अल्बर्टो अपनी मां के साथ वेन्टस के मेड्रिड में रहता था. उसने अपनी 68 साल की मां को झगड़े के बाद मारकर रात भर में उसकी बॉडी के एक हजार टुकड़े कर दिए. लाश को ठिकाने लगाने के लिए अल्बर्टो ने जो काम किया वो बेहद खौफनाक था. उसने अपनी मां की बॉडी से कई तरह के डिश बनाए और दो हफ्ते में खाकर खत्म कर दिया.

खौफनाक था क्राइम स्पॉटमामला फरवरी 2019 का था. ये केस तब सामने जब अल्बर्टो की मां की दोस्त ने उसके गायब होने की शिकायत की थी. महिला की शिकायत पर तलाशी के लिए पुलिस उसके घर गई थी. पुलिस क्राइम स्पॉट पर पहुंची तो हैरान रह गई. महिला के बॉडी पार्ट्स को शख्स ने टपरवेयर के कई डिब्बों में पैक कर फ्रिज में रखा हुआ था. साथ ही बिस्तर पर महिला का सिर, हाथ और दिल निकाल कर रखा गया था. शख्स अपने पालतू कुत्ते के साथ मिलकर मांस खा रहा था.

अब मिलेगी सजा 

पुलिस ने तुरंत अल्बर्टो को अरेस्ट कर लिया था. अल्बर्टो ने अपनी सफाई में कहा था कि उसे आवाजें आती थी जो उसे मां की हत्या करने को कहती थी. उसके बचाव में वकील ने भी उसे मानसिक रोगी घोषित करवाना चाहा था लेकिन ज्यूरी मेंबर्स ने इस दलील को ख़ारिज कर दिया. अल्बर्टो ने अपनी मां को काटने के लिए आरी और दो किचन नाइव्स का इस्तेमाल किया था. उसपर बने फिंगरप्रिंट्स के आधार पर अल्बर्टो को दोषी करार दिया गया है. 19 अप्रैल से शुरू हुई सुनवाई में अब अल्बर्टो को दोषी करार दिया गया है. उसे 15 साल 5 महीने जेल की सजा सुनाई जा सकती है.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण