कैलारस में भाजपा नेता ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए पांच बड़े ऑक्सीजन सिलेंडर दिए

 कैलारस संवाददाता ऋषिकेश जाटव

कैलारस में भाजपा नेता ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए पांच बड़े ऑक्सीजन सिलेंडर दिए


कैलारस । कैलारस में वरिष्ठ भाजपा नेता ब्रजेश बंसल मित्र मंडल ने कैलारस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए पांच बड़े ऑक्सीजन सिलेंडर दिए हैं जिसका मुख्य उद्देश्य ऑक्सीजन की किल्लत को देखते हुए , कोविड-19 चलते लोगों की परेशानी का हल करना है जिससे मरीजो को आए दिन हो रही परेशानियों के कारण कुछ हद तक हल करने का प्रयास किया गया है ....

आज विश्व कोरोना महामारी से जूझ रहा है वही हमारे देश मे भी लगातार कोरोना के मरीजों की संख्या में इज़ाफ़ा होता जा रहा है जिसके कारण मरीजों के इलाज के लिए ऑक्सीजन की कमी लगातार होती जा रही है जिससे आज बृजेश बंसल मित्र मंडल की ओर से कैलारस सामुदायिकय स्वास्थ्य केंद्र पर पांच ऑक्सीजन सिलेंडर भेट किये है यह भेट कर्ता बृजेश बंसल मित्र मंडल के रबिन्द्र बंसल , आसू गोयल , प्रमोद गर्ग , पवन सिंघल , रामलखन आर्य , उत्तम आर्य के सहयोग से आज कैलारस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ऑक्सीजन सिलेंडर दिए है इस अवसर पर भाजपा नेता बृजेश बंसल ने कहा कि आज हमारे मित्रो द्वारा कैलारस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ऑक्सीजन के गैस सिलेंडर भेट किये है आगे भी हम से जो संभव होगा वह काम मरीजों व अस्पताल के लिए करते रहेंगे ...

इस अवसर पर कैलारस बीएमओ डॉ एस आर मिश्रा , हेमंत धाकड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष पहाड़गढ़ , बरिष्ठ भाजपा नेता ब्रजेश बंसल , पूरन शिवहरे , दरोगा खान , रामपाल जादोंन , रॉकी गोयनर ,अभिषेक गोयल , अतुल सोनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे ...

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण