कर्फ्यू में बाहर घूमने वालों को तहसीलदार ने मुर्गा बनाकर मारी लात, क्या ऐसे थमेगा कोरोना?
इंदौर में जिस तरह से कोरोना संक्रमण फैल रहा है उसको देखते हुए शहर के आसपास के ग्रामीण इलाकों में काफी सख्ती की जा रही है। इसी कड़ी में इंदौर से तकरीबन 30 किलोमीटर दूर देपालपुर गांव में वहां के तहसीलदार द्वारा जमकर सख्ती की गई और जो भी ग्रामीण में फालतू घूमता नजर आया उसे उठक बैठक लगाने और मेंढक की चाल के साथ ही विभिन्न तरह से सजा भी दी गई। लेकिन हद तो तब हो गई जब तहसीलदार सजा देते वक्त यह भूल गए कि सामने वाले इंसान है और एक ग्रामीण को लात मारते उनका एक वीडियो वायरल हुआ।
फिलहाल तहसीलदार के द्वारा जिस तरह से सजा दी गई उसके वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।
उन्हें मुर्गा बनाकर मेंढक बना कर थोड़ी दूर ढ़ोल के साथ चलाया जा रहा है। जिसके कारण तहसीलदार की सजा काफी सुर्खियों में बनी हुई है। वही एक वीडियो में वह एक युवक को लात मारते भी नजर आ रहे है। आपको बता दे जैसे ही कल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और क्षेत्रीय विधायक विशाल पटेल तक पहुंचा तो उन्होंने कहा के अगर इस कृत्य की माफी नहीं मांगी गई तो बजरंग बहादुर का मुंह काला किया जाएगा और बड़े अधिकारियों से शिकायत भी की जाएगी।
वीडियो

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें