भोपाल: बड़े भाई ने बाथरूम साफ करने कहा तो छोटे ने हत्या कर दी


 भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 20 साल के युवक ने अपने सौतेले बड़े भाई की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। वह शव के पास करीब 3 घंटे तक बैठा रहा( उसके बाद काॅलोनी में शांति होने पर लाश घर के बाहर ले जाकर दूर फेंक दी। युवक का कहना है कि बड़ा भाई नशे में धुत होकर उससे बाथरूम साफ करवाता था। मना करने पर मारपीट करता था। इसी का बदला लेने उसने वारदात को अंजाम दिया है। 

छोला मंदिर TI अनिल सिंह मौर्य ने बताया, सोमवार सुबह करीब 8 बजे भानपुर मल्टी फेज - 4 के पीछे अज्ञात व्यक्ति की लाश पड़ी होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर पूछताछ की गई। कुछ देर बाद मृतक की शिनाख्त नानकराम (32) पिता सेवकराम बलाई के रूप में हुई।

वह मकान नंबर बी-7 में रहता था। पूछताछ में मृतक की मां लक्ष्मी ने बताया, नानकराम उसके पहले पति सेवकराम का बेटा था। सेवकराम के छोड़कर चले जाने के कारण उसने दूसरी शादी कर ली थी। दूसरे पति से उसे एक बेटा और 4 बेटियां हैं।

लक्ष्मी ने बताया, वह साकेत नगर में झाडू-पोंछा का काम करने गई थी। रात को वह वही रुक गई थी। बेटी सक्को निजी अस्पताल में जॉब करती है। वह भी रात को वहीं ड्यूटी पर थी। लोगों ने बताया कि रात करीब 10-11 बजे नानकराम शराब पीकर घर पहुंचा था। उसका अनिल से विवाद हो गया था। नानक ने अनिल से बाथरूम साफ करने को कहा था। वह शराब पीकर उससे झगड़ा करता था। अनिल ने मना कर दिया। इसे लेकर उनके बीच विवाद हुआ। हालांकि उसके बाद किसी को कुछ नहीं पता।

अनिल ने बताया, नानकराम बार-बार उससे बाथरूम साफ करने के लिए कह रहा था। मना करने पर मारपीट करने लगा था। इसी से गुस्से में आकर उसने सब्जी वाले चाकू से गला काट दिया। घटना के बाद वह काॅलोनी में लोगों के सोने का इंतजार करने लगा। रात करीब 2 बजे के बाद जब शांति हो गई, तो उसने लाश बाहर फेंक दी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण