पोरसा, ब्लॉक काँग्रेस कमेटी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में दिया आवेदन

 पोरसा संवाददाता यूपी सिंह 

ब्लॉक काँग्रेस कमेटी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में दिया आवेदन


पोरसा-ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष विष्णु प्रताप सिंह तोमर एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा आज पोरसा थाने में पहुंच कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विरोध में हत्या का मामला दर्ज करने का आरोप लगाते हुए पोरसा थाना प्रभारी के रूप में एस आई जी एस पाराशर को आवेदन रूपी ज्ञापन दीया है ।जिसमें मौतों का दो वर्ष का आंकड़ा दिया गया है।वह गलत दिया गया हैं।बड़ी शर्म की बात है जब कोरोना से पोरसा में मृत्यु हुई हैं तो आंकड़ों को क्यों छुपाया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आंकड़ों को लेकर के सच बोला है। पोरसा कांग्रेस कमेटी का ब्लॉक अध्यक्ष होने के नाते सरकार को आगाह करना चाहता हूँ कि कोरोना से हुई मृत्यु के आंकड़े आमजनता को सही बताए जाएं।पोरसा में दो वर्ष में कोरोना से लगभग कई दर्जनों से ऊपर लोगों की मृत्यु हुई हैं। श्मशान घाट और कब्रिस्तान से मौतों के आंकड़े इक्कट्ठे किए गए हैं


हमे पता है, न कि शिवराज सिंह चौहान को जानकारी है कि पोरसा में कितने लोगों की मौत हुई हैं।किसी को जानकारी नही हैं।अगर ये सच्चाई है तो स्वीकार करना होगा।जिस प्रकार से मुख्यमंत्री का हिटलर साही रवैया है इससे डरने वाले नही हैं लेकिन जो बात सच है उस के लिए अगर हमारे खिलाफ भी मामला दर्ज होता हैं तो हमे स्वीकार है लेकिन हम सच बोलेंगे और भोली भाली आमजनता के आगे सरकार के बेनकाब चेहरे को उजागर करेंगे।सरकार आमजनता को सही आंकड़े बताए ।जिससे पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाया जा सके।सरकार से अगर सवाल करना गुनाह है तो पूर्व मुख्यमंत्री के साथ मे भी गिरफ्तारी देने के लिए तैयार हूँ।इसके पोरसा थाने में कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष विष्णु प्रताप सिंह तोमर,हरीशरण तिवारी, महावीर जैन,सी डी शर्मा,राजू सिंह तोमर,यूनिश खां पढांन,मदन मोहन कटारे, रामकिशोर तिवारी,हमीद खां गौरी, बीरेंद्र सिंह तोमर,अरूण शर्मा, अनिल कुशवाहा,आदि  सहित कांग्रेस कार्यकर्ता ने आवेदन दिया हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण