मंदिर के अंदर महामंडलेश्वर महंत एवं प्रभारी मंहंत द्वारा कोरोनावायरस को खत्म करने के लिए अखंड जाप जारी
पोरसा संवाददाता यूपी सिंह
मंदिर के अंदर महामंडलेश्वर महंत एवं प्रभारी मंहंत द्वारा कोरोनावायरस को खत्म करने के लिए अखंड जाप जारी है
पोरसा, बता दे की कोरोनावायरस नामक बीमारी को खत्म करने के लिए महामंडलेश्वर महंत एवं प्रभारी मंहंत के द्वारा अखंड जाप जारी श्री नागाजी मंदिर पोरसा पर शासन के आदेश पर मुख्य गेट पर ताला डाल के मंदिर को बंद कर रखा है अंदर मंदिर के नागाजी सरकार के महामंडलेश्वर महंत रामलखन दास एवं प्रभारी महंत शिवचरण दास के द्वारा श्री नागाजी महाराज के समक्ष सुबह और शाम गत 5 दिन से अखंड जाप जारी है महामंडलेश्वर का मानना है कि इस अखंड जाप से भगवान खुश होकर इस बीमारी से भारत को निजात दिलाएगे आज लोगों के अंदर इस कोरोनावायरस नामक बीमारी का जो भय बैठा हुआ है वह बीमारी के साथ खत्म हो जाएगा भगवान से हम अर्जी लगा रहे हैं कि इस देश से यह बीमारी शीघ्र शीघ्र खत्म की जाए महामंडलेश्वर महंत का कहना है कि भगवान से बड़ी कोई शक्ति कहीं भी नहीं है भगवान बड़े दयालु होते हैं जो इस कलयुग में जिस प्रकार का जो कर्म करता है उसको तुरंत उसका फल प्राप्त होता है इस जाप का भी प्रभाव शीघ्र ही नजर आएगा और देश से यह बीमारी खत्म हो जाएगी यह जाप जब तक जारी रहेगा जब तक मंदिर का गेट सरकार नहीं खुलवाती और यह बीमारी खत्म नहीं होती

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें