शादी के बाद ससुराल जा रही पत्नी रास्ते में चकमा देकर प्रेमी संग फरार, पति गाड़ी में बैठकर करता रहा इंतजार

 


पटना: बिहार के औरंगाबाद जिले में शादी के बाद मायके से विदा होकर ससुराल जा रही एक दुल्हन बीच रास्ते में ही पति को चकमा देकर प्रेमी के साथ फरार हो गई. पति गाड़ी में ही बैठकर इंतजार करता रह गया, लेकिन दुल्हन लौट कर नही आई. मामला सामने आने के बाद पुलिस फरार दुल्हन की तलाश में जुट गई है.

फिल्मी स्टाइल में हुए इस घटना को लेकर इलाके में लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं. फिलहाल दूल्हे ने अपनी नवविवाहिता पत्नी के भाग जाने का आवेदन स्थानीय थाना में दिया है और कहा कि वह किसी के साथ भाग गई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना जिले के मदनपुर थाना की है

.सिंदुआरा गांव निवासी चंदन कुमार का विवाह बीते माह की 21 तारीख को बालूगंज (डुमरी) निवासी श्‍वेता कुमारी के साथ हुई थी. शादी के बाद वह ससुराल गई थी.

मायके से ससुराल जाते हुए हुई दुल्हन फरार

ससुराल में एक सप्ताह रहने के बाद वह वापस अपने मायके आ गई. उसके साथ पति भी ससुराल गया. वहां उसकी ठीक-ठाक खातिरदारी भी हुई. चंदन बुधवार को अपनी पत्‍नी की विदाई कराकर रिजर्व ऑटो से ले जा रहा था, तभी रास्‍ते में शिवगंज पेट्रोल पंप के पास चंदन की नई-नवेली दुल्‍हन ने शौच जाने की बात कही और ऑटो रुकवाया.

पत्नी की बात सुनकर पति ने ड्राइवर से बोलकर गाड़ी को रुकवाया. महिला शौच की बात बोलकर गाड़ी से नीचे उतर गई लेकिन वापस नहीं आई.

काफी देर बाद जब पति को शक हुआ तो वह भी गाड़ी से नीचे उतरा और पत्नी की खोजबीन में जुट गया. उसकी पत्नी आसपास कहीं भी नहीं मिली. उसे शक हुआ कि उसकी पत्नी किसी गैर के साथ फरार हो गई. काफी खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चला. इसके बाद थक-हार कर उसने थाने जाना मुनासिब समझा.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

चंदन ने लिखित आवेदन थाने में दिया है और कहा है कि वह किसी दूसरे व्‍यक्ति के साथ भाग गई. शिकायत में उसने लिखा है कि 21 अप्रैल को बड़ी धूमधाम से बालूगंज (डुमरी) की रहने वाली लडकी से शादी हुई थी. लिखित आवेदन में कहा गया है कि दुल्हन किसी दूसरे व्‍यक्ति के साथ भाग गई है.

यह मामला सामने आने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. उधर, दूसरी ओर इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है. किसी का कहना है कि युवती का पहले से प्रेम संबंध चल रहा था. इस कारण ही वह फरार हुई है.

लड़की जिसके साथ फरार हुई उसके साथ पहले से उसकी बातचीत हुई होगी. इस कारण जिस टेंपो से वह आ रही थी, उसके पीछे-पीछे दूसरा टेंपो भी आ रहा था. बहरहाल, कारण क्‍या है यह तो पुलिस की जांच से ही सामने आएगा लेकिन घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण