बड़ौदा तहसील कार्यालय पर पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के नाम राजस्व निरीक्षक को दिया ज्ञापन
श्योपुर ब्यूरो चीफ रवीना शर्मा
बड़ौदा तहसील कार्यालय पर पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के नाम राजस्व निरीक्षक को दिया ज्ञापन
श्योपुर जिले की तहसील बड़ौदा पर आज बड़ौदा क्षेत्र के पत्रकारों ने प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र पवैया के निर्देश पर पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के नाम तहसील कार्यालय पर राजस्व निरीक्षक दिव्यराज धाकड़ को ज्ञापन सौंप कर विरोध किया जिसमें माँग की गई कि मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान द्वारा अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर घोषित किया है। इस हेतु श्योपुर व बड़ौदा पत्रकार प्रेस मीडिया संघ आपके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता है।साथ ही निवेदन करता है कि गैर मान्यता प्राप्त सभी पत्रकारों जिसमें,प्रेसफोटोग्राफर,इलेक्ट्रॉनिक मीडिया,केमरामेन को भी फ्रंटलाइन वर्कर का दर्जा देकर उन्हें सम्मानित करें। साथ ही गैर अधिमान्य पत्रकारों को भी यह दर्जा दिया जाए जिससे जमीनी हकीकत पर कार्य कर रहे गैर अधिमान्य पत्रकारों को भी फ्रंटलाइन वर्कर का दर्जा दिया जाए आपके द्वारा पत्रकारों को यह सुविधा 31 मई2021 तक सुनिश्चित की है हम आपसे निवेदन करते हैं कि इस योजना को कोरोना काल तक लागू या जाए जाए साथ ही उसका परिपत्र भी शीघ्र जारी किया जाए।यह मांग हम सभी श्योपुर जिले व तहसील बड़ौदा के पत्रकार गण गैर अधिमान्य पत्रकारों को भी कोरोना योद्धाओं का फ्रंटलाइन दर्जा दिए जाने की मांग करते हैं ।ज्ञापन देने वालों में श्योपुर प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ के कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार आंकोदिया समर्थ सहारा न्यूज पेपर ,शम्भूदयाल गुप्ता पत्रिका, जगदीश सोनी(बंटी) न्यूज़24x7इंडिया, रामस्वरूप गुर्जर भारत न्यूज़, जीतू गौतम राज एक्सप्रेस, मोहित जाट नईदुनिया, महेंद्र आर्य न्यूज़ एक्सप्रेस24,गणेश पारीक TV100,दिपक त्रिपाठी श्योपुर साधन न्यूज़ ब्यूरो, आधी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें