मुरैना में बाइक सवारों का आतंक, खुलेआम की फायरिंग, महिला के सिर में मारी गोली, देखे वीडियो
मुरैना में बाइक सवारों का आतंक, खुलेआम की फायरिंग, महिला के सिर में मारी गोली, देखे वीडियो
मुरैना: मध्य प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकरने के लिए राज्य सरकार कई जतन कर रही है. लेकिन जनता पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा है. मुरैना जिले में लॉकडाउन के लोगों ने जमकर गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाई. करीब 50 लोग बाइक पर सवार होकर सकड़ो पर निकले. इतना ही नहीं इन लोगों ने ताबड़तोड़ गोलियां तक चलाई.
मामला शहर के बनखंडी रोड के पास का है. जहां बदमाशों ने ना केवल नियम का उल्लंघन करते हुए भीड़ इकट्ठा की.बल्कि सकड़ों पर बाइकों पर निकल पड़े. इन लोगों ने राहगीरों के साथ मारपीट की साथ ही घरों पर पथराव करते हुए गोलियां चलाकर आतंक फैलाया.इस बीच अपने घर के बाहर बैठी एक महिला के सिर पर गोली लगी, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई.
बताया जा रहा है कि अवैध हथियारों से लैस इन बदमाशों ने आधा दर्जन यात्री बसों को भी क्षतिग्रस्त किया.
घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मौके पर तैनात है.

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें