बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान 'यास' ने पकड़ी तेजी: IMD



 नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को कहा, चक्रवाती तूफान 'यास' पिछले 6 घंटों के दौरान 2 किमी प्रति घंटे की रतार से बंगाल की पूर्व-मध्य खाड़ी के ऊपर से आगे बढ़ रहा है और यह तेजी पकड़ने की प्रक्रिया में है। आईएमडी अधिकारी ने कहा, चक्रवाती यास 16.4 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 89.6 डिग्री पूर्वी देशांत के पास बंगाल की पूर्व-मध्य खाड़ी में केंद्रित है, जो सोमवार सुबह साढ़े 8 बजे अंडमान द्वीप के पोर्ट ब्लेयर से 620 किमी उत्तर-उत्तर- पश्चिम में ओडिशा के पारादीप से 530 किमी दक्षिण-दक्षिण-पूर्व में, बालासोर के 630 किमी दक्षिण- दक्षिण पूर्व में और प. बंगाल के दीघा के 620 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व में केंद्रित है।

उन्होंने कहा, मौसमी दशाओं के अगले 12 घंटों में गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है और इसके बाद यह 26 मई की सुबह तक बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा। मौसम विभाग ने बताया, इसका बढ़ना जारी रहेगा, और 26 मई की सुबह तक उत्तरी ओडिशा व प. बंगाल के तटों के पास उत्तरी पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक पहुंच जाएगा। इसी दिन दोपहर तक यह बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप ले लेगा और इसके पारादीप व सागर द्वीपों के बीच उत्तर ओडिशा-प. बंगाल के तटों को पार करने का अनुमान है। चक्रवाती तूफान 'यास' से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए केंद्र और संबंधित राज्य सरकारों ने पर्याप्त इंतजाम किए हैं। नौसेना और वायु सेना नौसेना को बचाव टीमों के साथ स्टैंडबाय के तौर पर रखा गया है। जबकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 5 तटीय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के मुख्यमंत्रियों से बातचीत की है।

तूफान 'यास' से निपटने कितनी की गई तैयारी?

प. बंगाल में एनडीआरएफ की 32, ओडिशा में 28, अंडमान में 4, आंध्र प्रदेश में 3 व तमिलनाडु में 2 टीमें तैनात की गई हैं।

कोस्टगार्ड के जहाज 3-4 दिनों से मछुआरों और कॉमर्शियल जहाजों से समंदर में न जाने की अपील कर रहे हैं।

विशाखापट्टनम स्थित नौसेना के पूर्वी कमान मुख्यालय ने 4 युद्धपोतों को ह्यूमन असिस्टेंस एंड डिजास्टर रिलीफ (एचडीआर) के लिए स्टैंड-बाय पर रखा। इन जहाजों में मेडिकल टीम, दवाइयां और राहत सामग्री है।

नौसेना ने बंगाल और ओडिशा में 8 डाइविंग टीमें तैनात की हैं। विशाखापट्टनम में आईएनएस डेका और चेन्नई में आईएनएस राजाली एयरबेस पर विमान और हेलिकॉप्टर्स को अलर्ट पर रखा गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण