Tauktae Cyclone: ने मचाई अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' के सेट पर तबाही



 ताउते तूफान ने सोमवार को सपनों के शहर मुंबई के कई हिस्सों में भारी तबाही मचाई है.इसी के चलते बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की आने वाली फिल्म मैदान का सेट भी पूरी तरह तहस-नहस हो गया है. खबरों की माने तो फिल्म के मेकर्स ने सेट को बचाने की खूब कोशिश की लेकिन तूफान इतना भय्कर था कि, उनकी सारी कोशिश बेकार हो गई. गनीमत ये रही कि तूफान से किसी की जान को नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन सेट अब शूट करने लायक नहीं बचा है.

40 लोगों ने की सेट को बचाने की कोशिश


वहीं ईटीटाइम्स से बात करते एक सूत्र ने बताया कि, जिस वक्त तूफान ने 'मैदान' के सेट को अपनी चपेट में लिया, तब वहां करीब 40 लोग मौजूद थे. और सभी ने सेट को बचाने की कोशिश की, लेकिन उसे बचा नहीं पाए. बताया जा रहा है कि इस सेट पर फुटबॉल मैच वाला सीन शूट होने वाला था. ये दूसरी बार हुआ है जब इस फिल्म का सेट खराब हो गया. बता दें कि ये सेट पिछले साल लॉकडाउन की वजह से तोड़ा गया था.



रियल स्टोरी पर आधारित है ' मैदान '


बताते चलें कि अजय देवगन की ये फिल्म 'मैदान' दिवंगत फुटबॉल खिलाड़ी सैयद अब्दुल रहीम के जीवन पर आधारित है. जिसमें साउथ एक्ट्रेस प्रियामणि मेनलीड में नजर आने वाली है. फिल्म 'मैदान' के सेट के अलावा, सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर 'टाइगर 3' के सेट को भी इस तूफान ने भारी नुकसान पहुंचाया है.


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण