अपने शो के लिए वर्क फ्रॉम होम करेंगे कपिल शर्मा

कोरोना वायरस का मनोरंजन जगत पर खासा प्रभाव पड़ा है. फिल्म व टीवी शोज की शूटिंग रोक दी गई है, जिससे इंडस्ट्री को बहुत नुकसान हो रहा है. अब कॉमेडियन कपिल शर्मा ने लॉकडाउन में अपनी जनता का मनोरंजन करने का आइडिया ढूंढ निकाला है. वह द कपिल शर्मा शो के लिए वर्क फ्रॉम होम करने जा रहे हैं.


बता दें कि कोरोना वायरस के चलते देशभर में लॉकडाउन लागू है, जिसकी वजह से फिल्म व टीवी इंडस्ट्री पर भी ताला लगा हुआ है.


ऐसे में कपिल ने घर से ही नए एपिसोड की शूटिंग करने का निर्णय किया है. रिपोर्ट के अनुसार प्रोड्यूसर बिना लाइव ऑडियंस के इस शो को दोबारा प्रारम्भ करने का प्लान कर रहे हैं. सुनने में थोड़ा अजीब लग रहा है कि लेकिन ऐसा किया जा सकता है. बताया जा रहा है कि कपिल अपने घर में ही नए एपिसोड्स की शूटिंग कर सकते हैं.


वैसे ऐसा होना सभंव भी है क्योंकि कोरोना के कहर के चलते अमेरिका के बड़े-बड़े टॉक शो होस्ट जैसे जिमी फैलन, जिमी किमल व एलन डीजेनेरस ने बिना ऑडियंस के शो को शूट कर रहे हैं. यहां तक कि वे नए एपिसोड को अपने घर से ही रिकॉर्ड कर रहे हैं. कपिल भी इसी आइडिया को आजमा सकते हैं.


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण