इन उद्योगों में लॉकडाउन में मिल सकती है राहत

कोरोना से निपटने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी देशव्यापी लॉकडाउन के दूसरे चरण का एलान कर सकते हैं। अर्थव्यवस्था में जान फूंकने के लिए भी अहम घोषणाएं हो सकती हैं। उद्योग मंत्रालय ने पीएम को सिफारिश भेजी है कि 30 फीसदी स्टाफ के साथ कई उद्योगों में काम शुरू किया जा सकता है। उद्योगों व सड़क परियोजनाओं समेत कोरोना मुक्त जिलों को शर्तों के साथ राहत दी जा सकती है। सरकार ने कपड़ा, रसायन, इलेक्ट्रॉनिक्स, इस्पात और दवा उद्योग से सुझाव मांगे थे। इन सुझावों को पीएम अपनी घोषणा में शामिल कर सकते हैं। 

इन उद्योगों को मिल सकती है राहत



  • एमएसएमई और बड़ी कंपनियां जिनके पास निर्यात के ऑर्डर हैं।

  • भारी विद्युत उपकरण, कंप्रेसर, कंडेंसर यूनिट, दूरसंचार उपकरण निर्माता कंपनियां।

  • स्टील लौह अयस्क मिल

  • पावरलूम

  • रक्षा उत्पाद

  • सीमेंट प्लांट

  • कागज उद्योग

  • उर्वरक

  • बीज शोधन इकाइयां

  • सभी खाद्य व पेय पदार्थ

  • ऑटो पार्ट्स

  • प्लास्टिक उत्पाद


इस बीच समाजिक दूरी का सख्ती से पालन करना होगा


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण