पीएम मोदी के इन 5 फैसलों से लोगों को मिल रही है बहुत ही बड़ी राहत
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पीएम मोदी ने 21 दिनों का लॉक डाउन लगाया जो कि कल यानी 14 अप्रैल को पूरी होने वाली है। ऐसे में संक्रमण कम नही होने के वजह से लॉक डाउन को बढ़ा कर 30 अप्रैल तक कर दिया गया है। बढ़ते हुए लॉक डाउन को देखते हुए लोगों की मदद कर लिए पीएम मोदी ने कई सारे राहत स्कीम निकाले हैं जिनके तहत गरीब व्यक्ति लाभ ले सकते हैं। आइए जानते हैं।
1. वित्त मंत्री ने अपनी घोषणा में कहा कि 20 करोड़ जनधन खाताधारक महिलाओं को अगले तीन महीनों के लिए सीधे उनके खाते में 500 रुपये महीने भेजे जाएंगे ताकि उनकी घरेलू जरूरतों को पूरा किया जा सके।
2. उज्जवला योजना के तहत जिनका नाम एलपीजी में रजिस्टर्ड है उन्हें 3 महीने में लिए फ्री में गैस दिया जाएगा।
3. राहत पैकेज के तहत आशा कार्यकर्ताओं, पैरामेडिकल स्टाफ, तकनीशियनों और डॉक्टरों के लिए 1 लाख 70 हजार करोड़ के राहत पैकेज का दावा किया गया है।
4. भोजन के नाम पर, अगले तीन महीनों के लिए 80 करोड़ गरीब लोगों के भोजन की व्यवस्था की गई है। राशन के तहत प्रत्येक व्यक्ति को तीन महीने के लिए पांच-पांच किलो गेहूं या पांच-पांच किलो चावल मुफ्त में दिया जाएगा।
5. प्रधानमंत्री किसान सम्मेलन योजना के तहत किसानों को 6 हजार रुपये की वित्तीय सहायता थी। इस राशि का भुगतान प्रति वर्ष 2000 रुपये की किस्त में किया जाता है और लोकसभा चुनावों से पहले प्रत्येक किसान के बैंक खाते में 2000 रुपये की राशि भी जोड़ी जाती है। लॉकडाउन के मद्देनजर, वित्त मंत्री ने कहा कि अगले वित्तीय वर्ष में प्राप्त होने वाली पीएम किसान सम्मान योजना की राशि अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी की जाएगी, जिसका लाभ लगभग 8 करोड़ किसानों को मिलेगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें