फराह खान को क्यों याद आए अमित शाह, ट्विटर पर हुई ट्रोल
फराह अली ने अमित शाह को किया याद
अमित शाह की सक्रियता पर उठाये सवाल
ट्विटर पर ट्रोल हुईं फराह अली खान
नई दिल्ली: पूरा देश इस वक्त कोरोना वायरस से जंग लड़ रहा है, भारत में कोरोना के 9152 मामले सामने आए हैं, तो वहीं अभी तक 308 मौत दर्ज की गई हैं, जबकि 716 मामले ठीक हो चुके हैं, तो इसी बीच कुछ लोग ऐसे हैं जिनके ट्वीट लोगों के बीच सुर्खियां बन रहे हैं, ज्वलंत मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखने वाली मशहूर जूलरी डिजाइनर और
बॉलीवुड एक्टर संजय खान की बेटी फराह खान अली का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर चर्चा में है।
दरअसल फराह अली ने देश के गृहमंत्री पर सवाल उठाया है कि वे कोरोना वायरस के हाहाकार के बीच कहां हैं। फराह अली ने ट्विटर पर पूछा-कहां है अमित शाह?
दरअसल अपने ट्वीट में फराह खान ने अमित शाह के खिलाप तंज कसा कि वो क्राइसिस की इस घड़ी में सक्रिय नहीं हैं। खासकर न्यूज चैनल्स और मीडिया में अमित शाह का बयान न आना फराह अली को खल रहा था।
फराह अली के ट्वीट पर लोगों ने जमकर प्रतिक्रियाएं दी। फराह अली को ये कहते हुए लोगों ने भला बुरा कहा कि मुश्किल घड़ी में वे राजनीति कर रही हैं। लोगों की आलोचनाओं के बीच फराह अली ने ट्वीट कर कुछ अच्छी बातें भी लिखी। उन्होंने लिखा, "हर दिन मैं स्वास्थ्य कर्मियों और पुलिस के लिए दुआ करती हूं. मैं प्रार्थना करती हूं कि आप लोग सुरक्षित रहें, आप सभी बहादुर योद्धाओं के लिए ढेर सारा सम्मान, जो रोजाना इस वायरस से जंग लड़ रहे हैं" ।
कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इस बीच गृह मंत्रालय की ब्रीफिंग हर रोज हो रही है। ऐसे में जरूरी नहीं कि गृह मंत्री ही आकर मीडिया को संबोधित करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को एक बार फिर देश को संबोधित करने वाले हैं। ऐसे में फराह खान के ट्वीट पर उठाए सवाल को लोग गैरजरूरी बता रहे हैं।
सक्रिय हैं अमित शाह
फराह खान चाहे जो कह लें। सरकारी सूत्रों के मुताबिक देश के गृह मंत्री अमित शाह पूरी तरह सक्रिय हैं। वे कैबिनेट मीटिंग्स में हिस्सा लेने के साथ ही तमाम राज्यों के संपर्क में हैं। यहां तक कि अमित शाह ने उत्तर प्रदेश में कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ने में योगी आदित्यनाथ के प्रयासों की सराहना भी की।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें