पूजा-अर्चना के साथ खोले गए मां यमुना के भाई शनिदेव समेश्वर देवता के कपाट

बैसाखी के पावन पर्व पर तय मुहूर्त के अनुसार मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली गांव स्थित उनके भाई शनि महाराज के मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गए।


लॉकडाउन के चलते सामाजिक दूरी का ख्याल रखते हुए पूजा अर्चना के साथ कपाट आज प्रातः साढ़े पांच बजे खोले गए। दोपहर मे समेश्वर देवता शनिदेव की डोली मंदिर परिसर में आकर खुशहाली-समृद्धि का आशीर्वाद देगी।


गांव खरसाली में मां यमुना के भाई शनि महाराज का पांच मंजिला प्राचीन मंदिर है। ग्रामीण शनि महाराज को समेश्वर देवता के नाम से पुकारते हैं। हर वर्ष शीतकाल में मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं, जो बैसाखी के पावन पर्व पर खोले जाते हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण