राष्ट्रपति भवन में मिला कोरोना पॉजिटिव केस, 125 परिवारों को आइसोलेशन में रहने को कहा गया
कोरोना वायरस संक्रमण अब भारत के राष्ट्रपति भवन तक पहुंच गया है। सूत्रों के अनुसार राष्ट्रपति भवन में कोविड-19 पॉजिटिव केस मिला है। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइन के आधार पर एहतियात के तौर पर 125 परिवारों को सेल्फ-आइसोलेशन में रहने को कहा गया है।
वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कोरोना मरीज एक महिला है। महिला का पति राष्ट्रपति भवन में काम करने वाले अंडर सेक्रेट्री स्तर के आईएएस अधिकारी के दफ्तर में काम करता था। फिलहाल इस मामले में और विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
One COVID-19 positive case found in Rashtrapati Bhavan, 125 families advised to remain in self-isolation as mandated by the Health Ministry’s guidelines as a precautionary measure: Sources
इससे पहले सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिये लगाए गए लॉकडाउन का पालन संवेदनशील और पेशेवराना तरीके से सुनिश्चित करवाने के लिये पुलिस बलों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
साथ ही उन्होंने चिकित्सा कर्मियों, सफाई कर्मियों और व्यापारियों का आभार जताया।
राष्ट्रपति ने ट्विटर पर देश के नागरिकों, गैर-सरकारी संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, धार्मिक और परमार्थ संगठनों, रेड क्रॉस तथा अन्य कई लोगों एवं संगठनों का आभार व्यक्त किया जो विभिन्न तरीकों से देश की सेवा कर रहे हैं।
बता दें कि भारत में कोरोना के अब तक 17 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 14255 है। वहीं, 2841 मरीज इस बीमारी से ठीक हुए हैं जबकि 559 लोगों की मौत हो चुकी है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें