शराब नहीं मिली तो एक शख्स ने पी लिया सैनिटाइजर, मौत

तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक 35 साल के गैस सिलेंडर डिलीवरी मैन ने शराब नहीं मिलने पर सैनिटाइजर पी लिया जिसके कारण उसकी जान चली गई. द न्यू इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक, सिलेंडर की डिलीवरी करने वाला शख्स को शराब की लत थी. लॉकडाउन के कारण उसे पिछले दो सप्ताह से शराब न मिलने की वजह से वह परेशानी का सामना कर रहा था.


वह शनिवार सुबह अपने घर पर बेहोश पाया गया. तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. इससे पहले 3 अप्रैल को, पुदुकोट्टई जिले में शराब के विकल्प के रूप में सोडा के साथ आफ्टरशेव मिलाकर सेवन करने के बाद दो लोगों की मौत हो गई थी. 27 वर्षीय अरुणपांडियन और 33 वर्षीय अनवर राजा कोट्टिपट्टनम के मछली पकड़ने वाले गांव के थे.राज्य के डॉक्टरों का कहना है कि वे इसके लक्षणों को लेकर लोगों से कई तरह की पूछताछ कर रहे हैं. बता दें कोयंबटूर में कोरोना वायरस के 86 पॉजिटिव मामले सामने आए है.


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण