यूपीएससी ने जारी की 2021 की सिविल सर्विस परीक्षा की तिथि।
संघ लोक सेवा आयोग ने गुरुवार को सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी की है। जो कैंडिडेट इस परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आवेदन से पहले सिविल सेवा प्रारंभिक 2021 के लिए जारी अधिसूचना को आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ध्यान से पढ़ें। सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 24 मार्च शाम 6 बजे तक है। यूपीएससी सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 27 जून को आयोजित की जाएगी।
https://upsc.gov.in/sites/default/files/Notice-CSP-2021-Engl-04032021.pdf

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें