हर रोज खा जाते है 250 ग्राम पत्थर 80 साल के बुजुर्ग, डॉक्टर्स हैरान



महाराष्ट्र के सातारा (Satara) की फल्टन तहसील के आदर्की खुर्द गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां रहने वाले एक बुजुर्ग के बारे में दावा किया गया है कि वे बीते 30 साल से रोज पत्थर खाते हैं. इस बुजुर्ग की उम्र 80 साल है और ये हर दिन करीब 250 ग्राम पत्थर (Stone) खा जाते हैं.

ये मामला तब सामने आया जब पेट में दर्द होने के बाद गुरुवार को बुजुर्ग को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया और सीटी स्कैन के बाद पता चला कि उसके पेट में पत्थरों का अंबार लगा हुआ है. पत्थर खाने वाले बुजुर्ग का नाम रामभाऊ बोडके (Rambhau Bokde) है. इन्हे गांव के लोग ‘पत्थर वाले बाबा’ के नाम से भी बुलाते हैं. इतना ही नहीं इसे एक चमत्कार मान कर दूर-दूर से लोग उनसे मिलने आते हैं.

डॉक्टर्स का कहना है कि यह लगभग असंभव है कि कोई व्यक्ति ढाई सौ ग्राम से ज्यादा पत्थर खा कर जिंदा कैसे रह सकता है. फिलहाल वे हॉस्पिटल में एडमिट हैं और उनकी डिटेल मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. रामभाऊ की हालत फिलहाल सामान्य है और डॉक्टर उनकी पत्थर पचाने के राज को जानने की कोशिश कर रहे है.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण