युवक की 5 वी पत्नी ने पहले बनाए संबंध फिर की हत्या
महाराष्ट्र के नागपुर में एक अजीब सनसनीखेज मामला हुआ है। यहां एक 28 वर्षीय महिला को पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पत्नी मृतक की पांचवी पत्नी थी और उसके पेंशन के रकम को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने बताया कि मृतक की चार और पत्नियां थी लेकिन पांचवीं और आरोपी पत्नी काफी समय से अलग रह रही थी। पुलिस ने मामले की छानबीन के बाद खुलासा किया कि कुछ समय पहले आरोपी महिला अपने पति से मिलने अचानक पहुंच गई थी और शारीरिक संबंध बनाने के बाद पति की गला रेत कर हत्या कर दी थी।
हत्या से पहले बनाए शारीरिक संबंध
पांचवी पत्नी आपसी विवादों के कारण पहले पति को छोड़कर चली गई थी।
जांच में पत्नी में कबूल किया गुनाह
पुलिस को 9 मार्च को हत्या की सूचना मिली थी। जब जांच शुरू हुई तो पता चला कि मृतक लक्ष्मण ने पांच शादियां की है। इसके बाद पुलिस ने एक-एक कर सभी पत्नियों को बुलाकर पूछताछ शुरू की लेकिन पांचवी पत्नी स्वाति के बयान लगातार बदल रहे थे, इसलिए पुलिस को उस पर शक हुआ तो कड़ाई से पूछताछ शुरू करने पर वह टूट गई और अपना गुनाह कबूल कर लिया।
पत्नी स्वाति ने बताया, इस कारण से की पति की हत्या
लक्ष्मण का पांचवी पत्नी स्वाति का एक बेटा था। इस बीच स्वाति के पास 3 माह का एक और बच्चा आया तो पति लक्ष्मण के शक हुआ कि यह स्वाति के अवैध संबंधों के कारण हुआ है। जबकि स्वाति का कहना था कि यह उसके रिश्तेदारों का बच्चा है। लक्ष्मण रिटायर हो चुका था और पैसे तथा संपत्ति को लेकर भी पत्नी स्वाति से विवाद चल रहा था। यही कारण था कि पांचवी पत्नी स्वाति ने पति की हत्या कर दी थी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें