नहर में बहन का पैर फिसलने पर भाई फिर पिता बचाने गए और हो गया परिवार तबाह

 


भुज। गुजरात में भुज जिले के भचाऊ शहर के पास दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां आज एक ही परिवार के 3 लोग नर्मदा नहर में डूब गए। जिनमें एक भाई, उसकी बहन और पिता शामिल थे। सूचना मिलने पर गोताखोर उन्हें खोजने में जुटे। कुछ समय बाद पिता की तो लाश मिल गई, लेकिन उसकी दोनों संतानों का पता नहीं चल पाया। बहन और भाई नर्मदा में ही लापता हो गए।

जानकारी के मुताबिक, मृतक करमरिया गांव के रहने वाले थे। बहन और भाई नाबालिग थे। बताया जा रहा है कि, वे नहर में उतरकर पानी पी रहे थे। इसी दौरान बहन का पैर फिसल गया और वह नहर में बहने लगी। उसे देखकर भाई मदद को चिल्लाया। उसने बहन को बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी।

उधर, पिता ने भी उन्हें देखा। बच्चों को बचाने के लिए पिता फौरन नहर में कूद पड़े। नहर की गहराई काफी ज्यादा थी।िििििि

पिता बच्चों को बचाने की कोशिश में खुद भी डूब गए। वहां से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने उन्हें देखा तो मदद के लिए दौड़े। हालांकि, पानी के बहाव के बीच कुछ ही देर में तीनों पानी में समा गए। जिसके बाद सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीम आई। रेस्क्यू टीम की तलाश में पिता की लाश मिली। जबकि, बच्चों का पता नहीं चल सका। रेस्क्यू टीम के सदस्य ने कहा कि, उन्हें खोजा जा रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण