विवादों के बीच कोरोना पॉजिटिव हुए संजय लीला भंसाली, रुकी शूटिंग।
हाल ही में ये खबर सामने आई है कि दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं.
संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) हाल ही मेंअपने जन्मदिन का जश्न मनाया था. साथ ही वे आलिया भट्ट को लेकर ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ भी बना रहे हैं जिसकी शूटिंग जोरो से चल रही थी.
बॉलीवुड हंगामा की खबर की अनुसार संजय लीला भंसाली ने जब कोविड-19 टेस्ट कराया तो वे पॉजिटिव पाए गए हैं. इस वजह से फिल्म की शूटिंग भी रोक दी गई है. साथ ही संजय लीला भंसाली फिलहाल क्वारंटाइन हो गए हैं. अब संजय को कोरोना हुआ है तो अब फिल्म से जुड़े बाकी सदस्यों का भी कोरोना टेस्ट करवाया जाएगा. इस फिल्म में लीड रोल में आलिया भट्ट हैं.
आलिया भट्ट(Alia Bhatt) की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी'(Gangubai Kathiawadi) की मुसीबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं. पहले फिल्म का विरोध किया जा रहा था और अब इसका नाम बदलने की मांग शुरू हो गई है. महाराष्ट्र कांग्रेस के विधायक अमीन पटेल ने फिल्म का नाम बदलने की मांग की है. उनका कहना है कि इसस काठियावाड़ शहर की छवि खराब होगी.
विधायक अमीन पटेल ने विधानसभा में कहा कि काठियावाड़ अब 1950 के दशक जैसा नहीं रहा है. वहां महिलाएं अलग-अलग काम में बहुत आगे बढ़ रही है. फिल्म का नाम बदलना चाहिए. साथ ही राज्य सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है.

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें