आज होगा हरिद्वार कुंभ का पहला शाही स्नान
महाशिवरात्रि के दिन आज हरिद्वार में महाकुंभ का पहला शाही स्नान है, इसलिए आज जूना अखाड़ा, आह्वान अखाड़ा, अग्नि अखाड़ा और किन्नर अखाड़ा करीब 11 बजे हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड पर स्नान करने के लिए पहुचेंगे. इसके बाद निरंजनी अखाड़ा और आनंद अखाड़ा करीब 1 बजे हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड पर स्नान करेंगे. इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़ा और अटल अखाड़ा करीब 4 बजे हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड पर स्नान करेंगे.
नागा-साधुओं के शाही स्नान के लिए आगमन को देखते हुए सुबह 7 बजे तक ही आम श्रद्धालुओं को स्नान करने दिया जाएगा. 7 बजे के बाद हर की पौड़ी क्षेत्र को खाली करवा लिया जाएगा, इसके बाद घाटों की सफाई की जाएगी. इसके बाद यात्री और श्रद्धालुओं के आगमन पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा.
महाकुंभ के शाही स्नान को देखते हुए सुरक्षा के भारी इंतजाम किए गए हैं. सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने हेतु संपूर्ण मेला क्षेत्र को 3 सुपर जोन, 9 जोन और 25 सेक्टरों (1 जीआरपी तथा 1 यातायात के सेक्टर सहित) में बांटकर पुलिस बलों की ड्यूटी लगाई जा चुकी है.

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें