छह साल के मासूम का शव देख लोगो की आंखें हुई नम
छह साल के मासूम शादान का शव जैसे ही घर से कब्रिस्तान के लिए निकला, उसके परिजन और आस-पास के लोगों की आंखें भर आईं। मंडी मदार टेकरी से मासूम का जनाजा कब्रिस्तान के लिए रवाना हुआ, जिसमें सैकड़ों लोगों का हुजूम उसके साथ चल दिया।
इधर शादान की मां का रो-रोकर बुरा हाल था। वह अपने बेटे के शव के पास बैठकर बार-बार उसे पुकारती और कहती कि बस एक बार वह वापस आ जाए, वह कभी उसे नहीं छोड़ेगी, न ही कहीं जाने देगी। उसके पिता, भाई और अन्य परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल था। छह साल के शादान का जनाजा जिस जगह से निकला, वहां खड़े लोगों की आंखे नम हो गई और इस दौरान उन्होंने आरोपित नदीम के प्रति अपना गुस्सा भी जाहिर किया ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें