भिंड : एक साल पहले शराब पीने से रोका, सामना हुआ तो गोली मारकर की हत्या

 


भिंड। अटेर के खड़ीत गांव में आरोपितों ने कट्टे से गोली मारकर युवक की हत्या कर दी। वारदात शुक्रवार दोपहर 1 बजे की है। युवक ने आरोपित को करीब एक वर्ष पहले शराब पीने से रोका था। आरोपित उसी की बुराई माने हुआ था। शुक्रवार को आरोपितों का युवक से सामना हुआ तो उसने गालियां देना शुरू कर दीं। इस दौरान खेत से लौट रहे युवक ने बीच-बचाव कराना चाहा तो आरोपित ने उसे थप्पड़ मार दिया। खेत से लौटा युवक संभलने लगा तो इसी दौरान आरोपितों ने कट्टे से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आरोपितों पर हत्या का केस दर्ज किया है।

फायरिंग के दौरान भाग खड़े हुए ग्रामीणः

अटेर के खड़ीत गांव निवासी 52 वर्षीय मुरारी पुत्र विद्याराम रावत शुक्रवार दोपहर में एक बजे पड़ोसी पान सिंह पुत्र सोपत कुशवाह के दरवाजे पर गांव के अन्य लोगों के साथ बैठे थे।

इसी दौरान यहां 32 वर्षीय उमाशंकर जोशी पुत्र महेश जोशी, अपने छोटे भाई 25 वर्षीय लला जोशी के साथ आया। मुरारी ने करीब एक वर्ष पहले उमाशंकर को शराब पीने से रोका था। इससे उमाशंकर ने तब मुरारी की मारपीट की थी। शुक्रवार को जब उमाशंकर ने मुरारी को देखा तो गालियां देना शुरू कर दिया। इसी दौरान पान सिंह खेत से लौट रहे थे। उन्होंने उमाशंकर को मुरारी से झगड़ते देखा तो बीच-बचाव कराने लगे। उमाशंकर ने पान सिंह के बाएं गाल पर थप्पड़ मार दिया। पान सिंह संभलने लगे। इसी दौरान उमाशंकर ने कमर में घुरसा 315 बोर का कट्टा निकालकर फायरिंग कर दी। गोली मुरारी के पेट में लगी। इससे वे गिर पड़े। फायरिंग के दौरान पान सिंह बचने के लिए अपने घर में चले गए। गांव के दूसरे लोग भाग खड़े हुए। इस दौरान आरोपित भाग निकले।

गोली लगने के बाद एक घंटे तड़पता रहाः

पान सिंह ने बताया मुरारी को गोली मारकर आरोपित उमाशंकर जोशी और उसका भाई लला जोशी भाग गए। गोली लगने से घायल मुरारी मौके पर ही पड़े रहे। उनकी मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। पान सिंह का कहना है कि उन्होंने पुलिस की मदद के लिए अपने मोबाइल से डायल 100 को काल किया। अटेर थाने में सूचना दी। करीब एक घंटे बाद अटेर थाने की पुलिस मौके पर आई। पुलिस अपनी गाड़ी में मुरारी को लेकर जिला अस्पताल के लिए रवाना हुई। गांव से भिंड आने के रास्ते में एंबुलेंस आई। पुलिस की जीप से मुरारी को एंबुलेंस में लिया गया। इस दौरान पान सिंह उनके साथ रहे। जिला अस्पताल से कुछ दूरी पहले मुरारी ने दम तोड़ दी।

मुरारी को भगा दिया था, वापस आ गयाः

पान सिंह ने पुलिस को बताया कि आरोपित उमाशंकर जोशी, लला जोशी मुरारी से झगड़ा कर रहे थे। इस दौरान पान सिंह ने बीच बचाव कराकर मुरारी से कहा कि तुम यहां से चले जाओ। पान सिंह का कहना है उसने मुरारी को भगा दिया तो उमाशंकर ने उसके बाएं गाल पर थप्पड़ मारा। मुरारी अपने घर जाने के बजाए वापस आकर ग्रामीणों के पास बैठ गए। इसी दौरान आरोपितों ने कट्टा निकालकर फायरिंग कर दी। गोली मुरारी के पेट में लगी। पान सिंह ने पुलिस को बताया कि आरोपित उमाशंकर ने उनके ऊपर भी कट्टा ताना। उन्होंने किसी तरह से खुद को बचाया। इसके बाद आरोपित मौके से भाग गए। पान सिंह का कहना है काश! मुरारी चला जाता तो उसकी जान बच जाती।

गांव में आरोपित की दहशत, डरते हैं लोगः

पान सिंह ने पुलिस को बताया कि आरोपित उमाशंकर जोशी की गांव में दहशत रहती है। आरोपित महीनेभर पहले गांव के संजू ब्राह्मण पर गोली चला चुका है। इस दौरान मुरारी संजू के बीच में बोल गया था। आरोपित ने मुरारी से यह रंजिश भी मान ली थी। उमाशंकर की दबंगई के आगे गांव के लोग डरे रहते हैं। यही वजह है कि जब आरोपित मुरारी को गोली मारकर चले गए तब भी पान सिंह के अलावा कोई ग्रामीण मदद के लिए आगे नहीं आया। पान सिंह ने पुलिस बुलवा ली तब कुछ ग्रामीण साथ चलने को तैयार हुए। मुरारी के परिवार में पत्नी रामकुंवर, चार बेटे और एक बेटी है। 22 वर्षीय लटूरी, 20 वर्षीय सूरज, 19 वर्षीय उमा, 18 वर्षीय दीपक, 17 वर्षीय सनी है। बेटे लटूरी और बेटी उमा की शादी हो चुकी है। उमा ससुराल में है। बेटे अहमदाबाद में मजदूरी करते हैं।

वर्जनः

आरोपितों पर हत्या का केस दर्ज किया जा रहा है। उमाशंकर पर अटेर थाना क्षेत्र के अलावा मुरैना जिले में भी कई संगीन मामले दर्ज हैं। टीम को लगा दिया है। आरोपित के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

संजय एक्का, टीआइ, थाना अटेर

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण